By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर राशिद खान ने किया कमाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर राशिद खान ने किया कमाल
खेल

17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर राशिद खान ने किया कमाल

Last updated: 2024/09/21 at 12:03 PM
Share
4 Min Read
SHARE

20 सितंबर को अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान का जन्मदिन था. इस खास मौके पर उन्होंने दो बेहद अनमोल तोहफे मिले. सबसे पहले उनकी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने शारजाह में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 177 रन से हराया और 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा भी किया. दूसरी ओर राशिद खान ने 9 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वनडे मुकाबले में अपने जन्मदिन पर ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद खान ने शारजाह में 311 रन को डिफेंड करते हुए टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टियन स्टब्स, एडेन मार्करम, काइल वेरेने और वियन मुल्डर को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जन्मदिन पर 5 विकेट का कारनामा करने वाले राशिद साउथ अफ्रीका को तो हराया ही, साथ ही 17 साल बाद उसी देश के दिग्गज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर के रिकॉर्ड को भी तोड़ा. फिलेंडर ने 2007 में अपने जन्मदिन पर वनडे में आयरलैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे. ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने थे. वहीं इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2010 में अपने जन्मदिन पर 4 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन देकर 4 विकेट लिए थे. राशिद ने दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और वनडे में जन्मदिन पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

टी20 में सबसे तेज 50 विकेट
1998 में जन्मे राशिद खान अब 26 साल के हो गए हैं. उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उन्होंने टी20 में भी एंट्री की और 3 साल बाद साल 2018 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला. अपने 9 साल के करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए. वो सिर्फ 17 साल की उम्र में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए थे. ऐसा करने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं. राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने सिर्फ 26 मैच में 50 विकेट चटका दिए थे. इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. ये कारनामा उन्होंने 44 मैचों में कर दिया था.

134 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 312 रन का टारगेट दिया था. इसका पीछा करने पूरी टीम 134 रन ही सिमट गई. 73 रन के स्कोर पर कप्तान टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद राशिद खान ने 20 साल के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज नांगेलिया खरोटे के साथ गेंदबाजी की कमान संभाली. दोनों ने मिलकर 9 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका को पूरी तरह पस्त कर दिया. खरोटे ने राशिद का साथ देते हुए 6.2 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेश के खिलाफ गिल की शानदार बल्लेबाजी, छक्कों से मनाया अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ गिल की शानदार बल्लेबाजी, छक्कों से मनाया अर्धशतक
Next Article आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?