By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टू नेशन थ्योरी, बंधकों की रिहाई…अमेरिका में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से क्या बोले मोदी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > टू नेशन थ्योरी, बंधकों की रिहाई…अमेरिका में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से क्या बोले मोदी…
विदेश

टू नेशन थ्योरी, बंधकों की रिहाई…अमेरिका में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से क्या बोले मोदी…

Last updated: 2024/09/23 at 10:46 AM
Share
3 Min Read
टू नेशन थ्योरी, बंधकों की रिहाई…अमेरिका में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से क्या बोले मोदी…
SHARE

इजरायल और हमास में युद्ध के बीच अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति भारत के समर्थन की की बात कही है।

मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। वह अपनी यात्रा के दूसरे चरण में न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के इतर अब्बास से मुलाकात की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

फिलिस्तीन के लोगों के साथ दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूएनजीए के इतर फलस्तीन के राष्ट्रपति महामहिम महमूद अब्बास से मुलाकात की।’

प्रधानमंत्री मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) समूह के शासन प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की।

मोदी ने रविवार दोपहर को ‘लॉन्ग आइलैंड’ में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने एक गोलमेज सम्मेलन में अमेरिका के प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बाद में दिन में उन्होंने विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

पीएम मोदी ने क्या रखा समाधान

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने, बंधकों की रिहाई, संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान निकालने का पक्ष रखा है।

उन्होंने टू नेशन थ्योरी का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति का यही रास्ता है। बता दें कि फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले देशों में भारत आगे था।

संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की सदस्यता के लिए भी पीएम मोदी ने समर्थन को दोहराया है। बीते साल सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल गाजा पट्टी में लगातार हमले कर रहा है। अब तक 40 हजार के करीब लोग गाजा में मारे जा चुके हैं।

The post टू नेशन थ्योरी, बंधकों की रिहाई…अमेरिका में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से क्या बोले मोदी… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान से बातचीत नहीं, आतंकवाद का खात्मा पहली प्राथमिकता
Next Article इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बना मप्र इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बना मप्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?