By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनता का फैसला कबूल कर हो जाएं रिटायर, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले पाक के पूर्व मंत्री…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > जनता का फैसला कबूल कर हो जाएं रिटायर, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले पाक के पूर्व मंत्री…
विदेश

जनता का फैसला कबूल कर हो जाएं रिटायर, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले पाक के पूर्व मंत्री…

Last updated: 2024/06/06 at 10:58 AM
Share
4 Min Read
जनता का फैसला कबूल कर हो जाएं रिटायर, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले पाक के पूर्व मंत्री…
SHARE

लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई।

बीजेपी को 240 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट तक हार गई। इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या आती है, जहां पर जनवरी महीने में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था।

फैजाबाद में बीजेपी कैंडिडेट लल्लू सिंह को मिली हार पर पाकिस्तान के पू्र्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

भारत के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बीच में टांग अड़ाते हुए फवाद चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी को जनता का फैसला कबूल करते हुए राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेताओं में शामिल और मंत्री रह चुके चौधरी फवाद हुसैन ने एक के बाद एक कई पोस्ट किए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फवाद ने लिखा, ” मोदी जी तो अयोध्या को राम जी की धरती कहते थे तो फिर इसी हिसाब से राम जी की जनता का फैसला भी कबूल फरमाएं और राजनीति को गुड बाये कह दें अब।” पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने यह पोस्ट हिंदी में ही लिखा है। 

फवाद चौधरी के इस पोस्ट के बाद पाकिस्तान समेत अन्य लोगों ने उन पर निशाना साधा है।

एक यूजर ने लिखा है कि आपको रावण का सुझाव मानना चाहिए और पॉलिटिक्स से रिटायर हो जाना चाहिए, जबकि एक और यूजर का कहना है कि यह भारत का आंतरिक मामला है, उसमें क्यों बोल रहे। वहीं, एक अन्य पोस्ट में फवाद चौधरी ने कहा कि चूंकि भारत के चुनाव पर मेरी हर भविष्यवाणी लगभग सही साबित हुई, इसलिए मैं यह कहने का साहस करता हूं कि मोदी निश्चित रूप से प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन उनकी सरकार के कार्यकाल पूरा करने की संभावना लगभग शून्य है, अगर इंडिया गठबंधन अपने पत्ते अच्छी तरह से खेलता है तो भारत में मध्यावधि चुनाव होंगे।

एनडीए और इंडिया को कितनी मिलीं सीटें?
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। एनडीए को 293 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 233। 17 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।

वहीं, एनडीए में बीजेपी को 240, टीडीपी को 16, जेडीयू को 12, शिवसेना को सात, चिराग पासवान की पार्टी को पांच, जेडीएस को दो सीटें मिली हैं।

इंडिया अलायंस की बात करें तो कांग्रेस ने पिछले दस सालों में सबसे दमदार प्रदर्शन किया है और 99 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने यूपी में 37 सीटें जीतते हुए सबको हैरान कर दिया।

तृणमूल कांग्रेस के खाते में पश्चिम बंगाल में 29 सीटें, डीएमके को 22, शिवसेना यूबीटी को नौ, एनसीपी शरद पवार को आठ, सीपीआईएम को चार, आरजेडी को चार सीटें मिली हैं। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर कब्जा किया है।

The post जनता का फैसला कबूल कर हो जाएं रिटायर, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बोले पाक के पूर्व मंत्री… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मोदी के शपथ ग्रहण से पहले शेयर मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 75078 पर खुला… मोदी के शपथ ग्रहण से पहले शेयर मार्केट में हरियाली, सेंसेक्स 75078 पर खुला…
Next Article बटनवाला चाकू लेकर राहगीरो को धमका रहा युवक गिरफ्तार बटनवाला चाकू लेकर राहगीरो को धमका रहा युवक गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?