By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रुबेन ट्रंपलमैन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में रचा इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > रुबेन ट्रंपलमैन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में रचा इतिहास
खेल

रुबेन ट्रंपलमैन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में रचा इतिहास

Last updated: 2024/06/03 at 1:19 PM
Share
4 Min Read
रुबेन ट्रंपलमैन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में रचा इतिहास
SHARE

किसी गेंदबाज के लिए इससे बढ़‍िया शुरुआत क्‍या होगी कि पहले मैच में पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट मिल जाएं। ऐसा ही कुछ कमाल नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रंपलमैन ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में ओमान के खिलाफ करके दिखाया है।

जी हां, रुबेन ट्रंपलमैन ने सोमवार को पारी की शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट लेकर इतिहास रच दिया। ट्रंपलमैन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओमान के ओपनर कश्‍यप प्रजापति और कप्‍तान आकिब इलियास को अपना शिकार बनाया। दोनों को ट्रंपलमैन ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया।

ये भी कर चुके हैं कमाल

वैसे, रुबेन ट्रंपलमैन दुनिया के सातवें गेंदबाज हैं, जिन्‍होंने शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट झटके हैं। मगर बड़ी बात यह है कि अन्‍य पांच गेंदबाजों ने दूसरी पारी में पहली दो गेंदों में दो विकेट लेने का कमाल किया है। वहीं, रुबेन ट्रंपलमैन ने मैच की पहली दो गेंदों में दो विकेट लेने का कारनामा किया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने पहली दो गेंदों में दो विकेट लेने का कमाल किया था। उन्‍होंने 2012 में पाकिस्‍तान के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था।

इसके बाद आयरलैंड के मैक्‍स सोरेनसेन ने कनाडा के खिलाफ पहली दो गेंदों में दो विकेट झटके थे। फिर 2022 में नीदरलैंड्स के फ्रेड क्‍लासेन (बनाम युगांडा), इंग्‍लैंड के क्रिस वोक्‍स (बनाम ऑस्‍ट्रेलिया) और बांग्‍लादेश के तास्किन अहमद (बनाम नीदरलैंड्स) ने यह कमाल किया। 2024 में कुवैत के शाहरुख कुद्दुस ने यूएई के खिलाफ शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट झटके।

टी20 वर्ल्‍ड कप में रुबेन का कमाल

रुबेन ट्रंपलमैन का जलवा पहले भी दुनिया देख चुकी है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अकेले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्‍होंने पहली दो गेंदों में दो विकेट झटके। इसके अलावा शुरुआती चार गेंदों में तीन विकेट भी वो ले चुके हैं। ट्रंपलमैन ने 2021 में स्‍कॉटलैंड के खिलाफ पहली चार गेंदों में तीन विकेट झटके थे।

घातक गेंदबाज स्‍पेल

रुबेन ट्रंपलमैन ने ओमान के खिलाफ घातक गेंदबाजी स्‍पेल डाला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओमान के खिलाफ 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 21 रन देकर चार विकेट झटके। ट्रंपलमैन ने कश्‍यप प्रजापति, आकिब इलियास, नसीम खुशी और कलीमुल्‍लाह को अपना शिकार बनाया। वह टीम के लिए स्‍टार शो करने वाले गेंदबाज रहे। इसके अलावा डेविड वीज ने तीन विकेट झटके।

ओमान 109 रन पर ऑलआउट

रुबेन ट्रंपलमैन के शुरुआती झटकों से ओमान की टीम अंत तक नहीं उबर सकी और पूरी टीम 19.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। रुबेन ट्रंपलमैन के अलावा डेविड वीज ने 3.4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। कप्‍तान गरहार्ड इरासमस ने दो विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर बर्नाड शोल्‍ट्ज के खाते में एक विकेट आया।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉक्टर से साढ़े 29 लाख की ठगी सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉक्टर से साढ़े 29 लाख की ठगी
Next Article आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?