By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जहरीली शराब मामले पर तमिलनाडु विधानसभा में मचा बवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > जहरीली शराब मामले पर तमिलनाडु विधानसभा में मचा बवाल
देश

जहरीली शराब मामले पर तमिलनाडु विधानसभा में मचा बवाल

Last updated: 2024/06/21 at 4:21 PM
Share
2 Min Read
जहरीली शराब मामले पर तमिलनाडु विधानसभा में मचा बवाल
SHARE

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन अन्नाद्रमुक विधायकों ने जहरीली शराब मामले में सदन के अंदर नारे लगाए। ये नारे शराब मामले पर चर्चा की मांग करते हुए लगाए गए। 

वहीं स्पीकर अप्पावु ने विधानसभा के अंदर सुरक्षा कर्तव्य निभाने वाले वॉच एंड वार्ड स्टाफ को अन्नाद्रमुक विधायकों को विधानसभा हॉल से बाहर निकालने का आदेश दिया। विधानसभा के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे।

विधानसभा सदन में दी गई थी श्रद्धांजलि

कल विधानसभा सत्र के दौरान कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायकों ने 17 पूर्व विधायकों और मौजूदा द्रमुक विधायक पुगझेंथी को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका निधन हो गया था। उन्होंने कुवैत अग्निकांड के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी, जिसमें तमिलनाडु के सात लोग शामिल थे। राज्य विधानसभा अध्यक्ष अप्पावु ने शोक संदेश पढ़ा जिसके बाद सदस्य श्रद्धांजलि देने के लिए मौन खड़े रहे।

हिरासत में तीन आरोपी

बता दें कि विधानसभा सत्र 29 जून तक चलने वाला है। इससे पहले आज, कल्लाकुरिची जहरीली शराब मामले में तीन आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और कुडालोर सेंट्रल जेल ले जाया गया। इससे पहले, कल्लाकुरिची पुलिस ने आरोपी को जिला संयुक्त अदालत में पेश किया था

गोविंदराज, दामाडोरन और विजया नाम के तीन आरोपियों को जिला अदालत के न्यायाधीश श्रीराम ने 5 जुलाई तक 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को कुडालोर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

मृतक के परिजन को 10 लाख का एलान

इस मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये देना की का एलान किया है। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इमरान हाशमी और मौनी रॉय की सीरीज ‘Show Time’ की रिलीज को लेकर आया अपडेट  इमरान हाशमी और मौनी रॉय की सीरीज ‘Show Time’ की रिलीज को लेकर आया अपडेट 
Next Article भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कैसे कर सकता है? भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कैसे कर सकता है?
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?