By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे एस जयशंकर, यूएई के विदेश मंत्री से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे एस जयशंकर, यूएई के विदेश मंत्री से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात
विदेश

संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे एस जयशंकर, यूएई के विदेश मंत्री से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात

Last updated: 2024/06/24 at 3:44 PM
Share
4 Min Read
संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे एस जयशंकर, यूएई के विदेश मंत्री से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात
SHARE

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका दौरे के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। इस दौरान विदेश मंत्री ने अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री अल नाहयान के साथ भारत और यूएई के बीच लगातार बढ़ती रणनीतिक संबंधों को लेकर भी वार्ता की। इसके साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के भी दर्शन किए हैं।बीएपीएस के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि अबूधाबी में बीएसपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारत और यूएई मित्रता का एक प्रत्यक्ष प्रतीक यह मंदिर दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा। दोनों देशों के बीच यह एक सांस्कृतिक सेतु का कार्य करेगा। बता दें कि, इसी साल 14 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्धाटन किया था। जबकि यूएई सरकार ने बीएपीएस को यह दान की थी, जिसपर मंदिर बनवाया गया है। मंदिर में दर्शन करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किए गए 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का उद्धाटन किया और उसमें भाग भी लिया। यह योग दिवस कार्यक्रम अबू धाबी संग्रहालय परिसर में किया गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विदेश मंत्री ने यूएई के विदेश मंत्री के साथ बैठक की। बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि हमने लगातार बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर सार्थक और गहरी बातचीत की है। इसके अलावा इस बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

यूएई में रहते हैं 35 लाख भारतीय

पिछले कुछ समय वर्षों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं। भारत और यूएई ने आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने हेतु फरवरी 2022 में विस्तृत आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं, यूएई 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामलों में भारत में चार शीर्ष निवेशकों में से एक में शामिल रहा था। जबकि यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने भारत की मदद से तैयार समुद्री बचाव समन्वय केंद्र का भी उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद रहे थे। भारतीय विदेश मंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति ने मिलकर इसका उद्घाटन किया था। साथ ही भारत की आदर्श ग्राम आवास परियोजना के तहत 48 बने हुए मकान भी सौंपे गए। बता दें कि, विदेश मंत्री का यह दौरा उस समय हुआ है, जब श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत के दौरे पर आए थे। साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 24, 2024 June 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस दिन होंगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, ऐसे करें टाइम टेबल डाउनलोड इस दिन होंगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, ऐसे करें टाइम टेबल डाउनलोड
Next Article दक्षिण कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग, एक की मौत; 20 लोग लापता दक्षिण कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग, एक की मौत; 20 लोग लापता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?