By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
छत्तीसगढ़राज्य

सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग

Last updated: 2024/06/10 at 6:50 PM
Share
2 Min Read
सतनामी समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र, कलेक्टर ऑफिस में लगाई आग
SHARE

बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को बड़ा हंगामा हो गया। यहां प्रदर्शन कर रहे सतनामी समाज का आंदोलन उग्र हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी। इसके साथ ही कलेक्टर परिसर में खड़े कई वाहनों को भी फूंक दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। इस झड़प में कई लोगों को गंभीर चोंटें आई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहा था।

सतनामी समाज के करीब हजारों लोग इसके विरोध में कई दिनों से विरोध कर रहे थे। सोमवार को सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने निकले थे इसी दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और कलेक्टर परिसर में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड की है। बता दें कि जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
भीड़ के उग्र होने के बाद यहां पथराव शुरू हो गया। पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी अपनी जानबचाकर मौके से भागे। हालांकि भीड़ के उग्र होने के बाद भी लाठीचार्ज का आदेश नहीं दिया गया है। वहीं, उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए दमकल विभाग की गाड़ियों पर भी हमला बोला है।

क्या है जैतखाम?जैतखाम के बारे में बताया जाता है कि यह सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है। सतनामी समाज के लिए यह जैतखाम संप्रदाय का प्रतीक माना जाता है। सतनामी समुदाय का सबसे बड़ा जैतखाम छत्तीसगढ़ के गिरौधपुरी में है। इसकी ऊंचाई करीब 77 मीटर के आसपास बताई जा रही है। कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा इसमें तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद सतनामी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से मौत, 40 से अधिक लोग घायल छत्तीसगढ़ के तीन श्रद्धालुओं की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से मौत, 40 से अधिक लोग घायल
Next Article छत्तीसगढ़-रामनुजगंज ज्ञानोत्सव में देशभर के विद्वान शामिल, बजरंग मुनि के सानिध्य में हो रही ज्ञान कथा छत्तीसगढ़-रामनुजगंज ज्ञानोत्सव में देशभर के विद्वान शामिल, बजरंग मुनि के सानिध्य में हो रही ज्ञान कथा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?