By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जबरन करवाया देह व्यापार; दलाल महिला समेत 4 गिरफ्तार….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जबरन करवाया देह व्यापार; दलाल महिला समेत 4 गिरफ्तार….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जबरन करवाया देह व्यापार; दलाल महिला समेत 4 गिरफ्तार….

News Desk
Last updated: 2025/06/01 at 6:31 PM
News Desk
Share
3 Min Read
Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर बुलाया, जबरन करवाया देह व्यापार; दलाल महिला समेत 4 गिरफ्तार….
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर तत्काल टीम गठित कर रेड डाली गई। पांईटर की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें आरोपिया रूषा खरे पति धनउ खरे (38 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, पेंड्रावन, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

वहीं मौके से तीन अन्य महिलाएं भी मिलीं, जिनमें धनेश्वरी मरकाम (सरगुजा), बिंदिया सिधार (जांजगीर-चांपा) और सीताबाई बरेठ (रायगढ़) शामिल हैं। पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि रूषा खरे ने उन्हें काम और अच्छी आमदनी का लालच देकर रायपुर बुलाया और बाद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया।

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 1500 रुपये नगद, नए व उपयोग किए गए कुल 14 कंडोम जब्त किए। इस पूरे मामले में अआरोपियों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रूषा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक नरेश क्षत्रिय, भुनेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, सुनील शुक्ला, जितेंद्र साहू व कमलेश मांडवी शामिल रहे।

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk June 1, 2025 June 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोलकाता में बोले गृह मंत्री अमित शाह- वोट बैंक बढ़ाने घुसपैठ करवा रहीं ममता बनर्जी कोलकाता में बोले गृह मंत्री अमित शाह- वोट बैंक बढ़ाने घुसपैठ करवा रहीं ममता बनर्जी
Next Article चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?