By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
विदेश

अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…

Last updated: 2024/02/24 at 3:46 AM
Share
3 Min Read
अजब-गजब पाकिस्तान, 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से होने जा रही शादी; इंटरनेट पर हंगामा…
SHARE

पाकिस्तान में 13 साल के लड़के की 12 साल की लड़की से शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

लोगों ने इसे लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है और इस बाल विवाह को गलत बताया है।

यह बात ध्यान देने वाली है कि पाकिस्तान में भी शादी को लेकर न्यूनतम उम्र का कानून बना हुआ है।

ऐसे में लोग यह सवाल कर रहे हैं कि खुलेआम कानून तोड़ा गया और इस पर कोई ऐक्शन क्यों नहीं हुआ? पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, 18 साल से कम आयु का लड़का निकाह नहीं कर सकता है जबकि लड़की के लिए मिनिमम एज 16 साल है।

हालांकि, सिंध प्रांत में विवाह को लेकर जो कानून लागू है, उसके मुताबिक लड़का और लड़की दोनों की उम्र 18 बरस से अधिक होनी चाहिए। 

https://www.instagram.com/salaam_pakistan/reel/C3p6-mJC7tz/

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के ने अपने घरवालों को यह अल्टीमेटम दिया था कि वह अपनी पढ़ाई तभी जारी रखेगा जब उसकी पसंद की लड़की से शादी कराई जाएगी। इस बात को लेकर उसके परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और उन्होंने दोनों की इंगेजमेंट करा दी।

अब जल्द ही निकाह भी होने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के और लड़की दोनों की मां ने इस शादी का समर्थन किया है और इसे सही करार दे रही हैं। लड़की की मां ने कहा, ‘मेरा निकाह 16 साल की उम्र में हुआ था। मैं अपने अनुभव के आधार पर कह रही हूं कि यह सही फैसला है।’

लड़के की मां बोली- मुझे कोई दिक्कत नहीं 
मीडिया में लड़के की मां का भी बयान छपा है। उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी हुई तब मैं 25 साल की थी। मगर, मेरा बेटा कम उम्र में निकाह कर रहा है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’ लड़के और लड़की के घरवालों ने भले इस शादी का समर्थन किया हो, लेकिन इंटरनेट यूजर्स इस पर भड़के हुए हैं।

एक शख्स ने कमेंट किया, ‘यह तो हद हो गई है।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘अगर ये दोनों कंटेंट क्रिएटर हैं तो बात समझ में आती है।

ऐसी स्थिति में यह पूरी प्लानिंग के साथ उठाया गया कदम हो सकता है।’ वहीं, बहुत से लोगों ने कमेंट करके कहा है कि बाल विवाह को बढ़ावा देना सही नहीं है। इस उम्र में बच्चों को पढ़ने-लिखने और दूसरी स्किल्स डेवलप करने पर ध्यान देना चाहिए। 

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 24, 2024 February 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन… बैरिकेंडिंग, लोहे की कीलें हटाई जाएं, अकाउंट्स भी करें अनब्लॉक; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसान आंदोलन…
Next Article यात्रीगण ध्यान दें! इस वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव, सुबह जल्द उठने की टेंशन खत्म… यात्रीगण ध्यान दें! इस वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव, सुबह जल्द उठने की टेंशन खत्म…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?