By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शनिदेव को खुश करने का अचूक उपाय, दान के बजाय इस काम से होंगे प्रसन्न, भूलकर भी ना करें ये गलती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > शनिदेव को खुश करने का अचूक उपाय, दान के बजाय इस काम से होंगे प्रसन्न, भूलकर भी ना करें ये गलती
धर्म

शनिदेव को खुश करने का अचूक उपाय, दान के बजाय इस काम से होंगे प्रसन्न, भूलकर भी ना करें ये गलती

Last updated: 2024/06/12 at 6:00 AM
Share
4 Min Read
शनिदेव को खुश करने का अचूक उपाय, दान के बजाय इस काम से होंगे प्रसन्न, भूलकर भी ना करें ये गलती
SHARE

शनिदेव का नाम सुनते ही गुस्से का डर मन में पैदा हो जाता है. कहते हैं शनि जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसकी बल्ले बल्ले. इसलिए जिस राशि पर शनि कुपित रहते हैं उस राशि के जातक उन्हें प्रसन्न करने में लगे रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शनि किस चीज से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं.

हिंदू धर्म में न्याय के देवता के रूप में भगवान शनिदेव को पूजा जाता है. मान्यताओं के अनुसार इनकी आराधना के लिए खासतौर से शनिवार का दिन समर्पित है. हिंदू धर्म में शनिदेव एकमात्र ऐसे देवता हैं जो अपना प्रभाव सभी राशियों पर रखते हैं. मान्यता है शनिदेव का थोड़ा सा भी रूठ जाना मानव जीवन में कई तरह से उतार-चढ़ाव ले आता है. इसी वजह से हिंदू धर्म के सभी जातक न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के दान- पुण्य करते हैं. न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादातर लोग उन्हें तेल चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है शनिदेव किस चीज से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं.

सत्यवादियों पर मेहरबान शनिदेव
वैसे तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे ज्यादा महत्व प्राय: काले तिल का दान और तिली के तेल को दिया जाता है. क्योंकि शनिदेव का स्वयं का रंग काला है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता शनिदेव सबसे ज्यादा प्रसन्न मनुष्य के मानवीय व्यवहार और उसके कर्म से होते हैं.

न्याय के देवता
करौली के प्रकांड ज्योतिषी गिर्राज प्रसाद सोनी बताते हैं शनिदेव सबसे ज्यादा प्रसन्न कर्म से होते हैं. जो लोग सत्यवादी हैं, अपने काम को सही ढंग से अंजाम देते हैं. ऐसे लोगों पर शनिदेव सबसे ज्यादा मेहरबान रहते हैं. इसीलिए शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है.

झूठ बोलने वालों से क्रोधित शनिदेव
शनिदेव झूठ बोलने वालों से, ईमानदारी से अपना कार्य नहीं करने वालों यानि बेईमान और झूठे लोगों से हमेशा क्रोधित रहते हैं. हमेशा उन पर अपनी बुरी चाल बनाए रखते हैं. इससे उनका बेईमानीपूर्वक किया गया हर कार्य विफल हो जाता है.

मजदूरप्रिय हैं शनिदेव
ज्योतिषी गिर्राज प्रसाद सोनी यह भी बताते हैं कि शनिदेव मजदूरप्रिय हैं. वो मजदूरों से सबसे ज्यादा प्रसन्न रहते हैं. जिन लोगों पर शनि की बुरी दशा रहती है. वे खासकर ध्यान रखें कि मजदूर का भुगतान कभी नहीं रोका जाए. उसकी मजदूरी पूरी दी जाए. इसके अलावा जिन लोगों पर शनि की बुरी दशा चल रही है वे मजदूरों को भोजन कराएं और उनका सम्मान जरूर करें. मजदूर के सम्मान से शनि सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं.

दान का अपना महत्व
ऐसा कहते हैं शनिदेव दान से भी प्रसन्न होते हैं. शनिदेव मजदूर प्रिय होने के साथ-साथ न्याय प्रिय हैं. इसके अलावा शनि सत्यप्रिय भी हैं. इसलिए सभी राशियों के जातकों को भगवान शनि को खुश करने और उनसे लाभ लेने के लिए सत्य का पालन जरूर करना चाहिए.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 जून 2024) राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 जून 2024)
Next Article 13वीं शताब्दी के इस मंदिर में… 16 भुजाओं वाले श्री गणेश, दर्शन की बड़ी महिमा, जानकर आप भी दौड़े आएंगे यहां 13वीं शताब्दी के इस मंदिर में… 16 भुजाओं वाले श्री गणेश, दर्शन की बड़ी महिमा, जानकर आप भी दौड़े आएंगे यहां
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?