By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कंपनी के पास ऑर्डर की भरमार, रेलवे के इस शेयर से बरस रहा पैसा, ₹1475 तक जाएगा भाव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > कंपनी के पास ऑर्डर की भरमार, रेलवे के इस शेयर से बरस रहा पैसा, ₹1475 तक जाएगा भाव…
देश

कंपनी के पास ऑर्डर की भरमार, रेलवे के इस शेयर से बरस रहा पैसा, ₹1475 तक जाएगा भाव…

Last updated: 2024/05/17 at 11:16 AM
Share
4 Min Read
कंपनी के पास ऑर्डर की भरमार, रेलवे के इस शेयर से बरस रहा पैसा, ₹1475 तक जाएगा भाव…
SHARE

कभी टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के नाम से मार्केट धूम मचाने वाला रेलवे स्टॉक टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर पिछले एक साल में 176 पर्सेंट से अधि रिटर्न दे चुका है।

इस स्टॉक को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। ब्रोक्रेज फरम नुवामा की मानें तो अगले 12 महीनों में स्टॉक 1,475 रुपये तक पहुंच सकता है।

जबकि, सिस्टेमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि रेटिंग में और बदलाव पर रोक लग सकती है और निवेशक प्रोपल्शन शुरू होने (2 साल बाद), वंदे भारत ऑर्डर को सार्थक तरीके से क्रियान्वित करने और व्हीलसेट व्यवसाय शुरू होने का इंतजार करेंगे।

वैगन और कोच बनाने वाली इस कंपनी ने मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 79 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

यह सालाना आधार पर 48.20 करोड़ रुपये था। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने कहा कि ऑपरेशन से रेवेन्यू मार्च तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़कर 1,052.4 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 974.20 करोड़ रुपये था।

प्रबंधन को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में बेंगलुरु, सूरत और अहमदाबाद मेट्रो रेल कोच पर काम होगा और प्रति माह 950-1,000 वैगन की डिलीवरी होगी।

बता दें ऑपरेटिंग लीवरेज की मदद से एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर 160 आधार अंक बढ़कर 11.4 फीसद हो गया।

कंपनी ने 28,100 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक के साथ तिमाही समाप्त की, जिसमें से 14,800 करोड़ रुपये अगले तीन-पांच वर्षों में निष्पादित किए जाने हैं।

शुक्रवार को एनएसई पर यह शेयर सुबह 1227.15 रुपये पर खुला। इससे पहले गुरुवार को 1,212.70 रुपये पर बंद हुआ था। आज यह 1309.60 रुपये के ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचा था।

सुबह साढ़े नौ बजे के करीब 6 फीसद ऊपर 1282 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। नुवामा का टार्गेट टीटागढ़ रेल सिस्टम में 22 प्रतिशत की संभावित बढ़त का सुझाव देता है।

सिस्टेमेटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक को पहले के ‘खरीदें’ से घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया है।

नुवामा ने कहा कि टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का वैगन डिवीजन अब पूरी क्षमता से काम कर रहा है। प्रबंधन वित्त वर्ष 2025 में प्रति माह 950-1,000 वैगन का उत्पादन करना चाहता है, जो बाद में लगातार 1,000 वैगन प्रति माह तक बढ़ जाएगा। 

नुवामा ने कहा कि कंपनी के पास 13,300 करोड़ रुपये के लंबे समय के लिए ऑर्डर हैं, जिनमें से 6300 करोड़ रुपये टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का फोर्ज्ड व्हील ऑर्डर का हिस्सा है और 7,000 करोड़ रुपये वंदे भारत एएमसी जेवी में कंपनी की हिस्सेदारी से संबंधित है।

मार्च तिमाही में कंपनी को भारतीय रेलवे से 4,463 बीओएसएम वैगनों के निर्माण और स्पलाई के लिए 1,910 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

नुवामा ने कहा, “पुणे मेट्रो रेल कोच का ऑर्डर काफी हद तक खत्म हो चुका है कंपनी को बेंगलुरु मेट्रो रेल कोच ऑर्डर काम शुरू करने की उम्मीद है।

अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल कोच ऑर्डर पर भी इस वित्तीय वर्ष के अंत में काम शुरू होना चाहिए।” वित्त वर्ष 2025 के अंत तक टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को प्रति माह 15-20 कार्स का उत्पादन करने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग लीवरेज के कारण, कंपनी को उम्मीद है कि यात्री कोच सेगमेंट में मार्जिन 10 फीसद तक बढ़ जाएगा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

May 17, 2024 May 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राफा में हमला कर बुरा फंसा इजरायल, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में शुरू हुई सुनवाई; किसने किया केस?… राफा में हमला कर बुरा फंसा इजरायल, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में शुरू हुई सुनवाई; किसने किया केस?…
Next Article INDIA गठबंधन की सरकार में शामिल होने को तैयार ममता बनर्जी, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं है… INDIA गठबंधन की सरकार में शामिल होने को तैयार ममता बनर्जी, अधीर रंजन बोले- भरोसा नहीं है…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?