By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!
धर्म

बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!

Last updated: 2024/07/17 at 6:45 AM
Share
3 Min Read
बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!
SHARE

दौसा. राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी और बागेश्वरधाम के बालाजी की प्रसिद्धि तो बहुत है. इन मंदिरों के बारे में सब जानते हैं. राजस्थान के दौसा में भी एक बालाजी धाम है. इस मंदिर की बड़ी मान्यता है. लेकिन यहां मंगलवार के बजाए शनिवार-रविवार को मेला भरता है. इस मंदिर में भी भक्त अर्जी लगाते हैं और अपने शरीर पर यहां का धागा बांधते हैं.

ये है सिकराय उपखंड क्षेत्र में स्थित गीजगढ़ के बांकली के बालाजी महाराज का मंदिर. यहां कभी जंगल और मिट्टी के टीलों पर एक चबूतरा बना हुआ था. मंदिर पुजारी पवन ने बताया पहले यहां मंदिर नहीं था. जंगल में मिट्टी के टीलों पर एक चबूतरा बना हुआ था. कभी कभार ही कोई भक्त यहां आता था. पवन बताते हैं शुरू से ही मेरे दादाजी श्री कृष्ण दास यहां नियमित रूप से पूजा करते थे. उनके साथ हमारी दादी भी सुबह-शाम यहां पूजा करने आती थीं.

धीरे धीरे हुई प्रसिद्धि
पुजारी पवन बताते हैं गीजगढ़ के बालाजी महाराज की धीरे धीरे प्रसिद्धि होती गयी. वैसे-वैसे ही मंदिर का विकास भी होता गया. चबूतरे के बाद यहां टीनशेड(चद्दर) लगाया गया. मंदिर का विकास भी होता रहा. अब बालाजी महाराज का विशाल मंदिर यहां बना हुआ है और दर्जनों धर्मशाला भी बन गई हैं. दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं और बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना करते हैं.

श्रद्धालु लगाते हैं अर्जी
श्रद्धालु शिवकांत चतुर्वेदी ने बताया बालाजी महाराज का विशेष मेला नवरात्रि के दौरान लगता है. मेले में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और बालाजी महाराज के दरबार में अर्जी लगाते हैं. अर्जी लगाने के बाद उनकी मनोकामना भी पूर्ण होती है. दशहरे के मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी की नाश्ते की सहित अन्य स्टॉल लगाए जाते हैं. दशहरे पर यहां कनक दंडवत देते हुए भी महिला पुरुष और बच्चे पहुंचते हैं. इन लोगों की यहां विशेष सेवा की जाती है. भक्तों की ऐसी गहरी आस्था है वो कहते हैं इस मंदिर में लगायी अर्जी पहली या दूसरी बार में ही बालाजी मंजूर कर लेते हैं.

बाबा का डोरा बुरी नजर और बीमारी से बचाए
मंदिर पुजारी पवन बताते हैं बांकली के बालाजी महाराज आने वाले श्रद्धालु अपनी इच्छा से एक डोरा बनवाते हैं. फिर उसे शरीर में बांध लेते हैं. श्रद्धालुओं की आस्था है कि इससे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती है और नजर नहीं लगती. घर में सुख शांति और समृद्धि आती है. यहां मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इस दौरान ही अधिक डोर बनाए जाते हैं.

दशहरे पर मेला और भंडारा
बालाजी महाराज के दशहरे मेला में यहां सिकराय सिकंदरा बालाजी सहित अनेक जगह से यात्राएं आती हैं. मंदिर में विशाल भंडारा होता है. नवरात्रि में भागवत कथा का भी आयोजन होता है.

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 17, 2024 July 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इस मंदिर के सैकड़ों पत्थर पर लिखे हैं लोगों के नाम, सालों से चल रही है परंपरा, ऐसा करने से मिलती है मोक्ष प्राप्ति इस मंदिर के सैकड़ों पत्थर पर लिखे हैं लोगों के नाम, सालों से चल रही है परंपरा, ऐसा करने से मिलती है मोक्ष प्राप्ति
Next Article चोरों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोला, 30 किलो चांदी और दो सौ ग्राम सोना पार  चोरों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोला, 30 किलो चांदी और दो सौ ग्राम सोना पार 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?