By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़राज्य

युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार

News Desk
Last updated: 2025/01/29 at 6:00 PM
News Desk
Share
3 Min Read
युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर: राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) सेक्टर-1 में सड़क किनारे एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 14 जनवरी को रायपुर टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि कमल विहार सेक्टर 01 में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान कोटा सरस्वती नगर निवासी के रूप में की।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पता लगाया

मामले का खुलासा करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के घर से लेकर घटना स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में युवती 13 जनवरी की शाम 7.15 बजे रेलवे स्टेशन के पास दिखी, जिसमें वह ई-रिक्शा में जाती दिखी। ई-रिक्शा को लगातार ट्रैक किया गया तो लड़की लालपुर में दिखी, वहां से रात करीब 9 बजे वह रेलवे स्टेशन लौटी। इसके बाद 14 जनवरी की रात करीब 1.55 बजे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठी दिखी। इसके बाद लड़की नहीं दिखी।

चाय की दुकान के साथ साथ कार बुकिंग का भी काम करता था आरोपी

एसएसपी ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को डिजायर कार के बारे में जानकारी मिली। उक्त कार बिलासपुर निवासी बृजेश ओझा की निकली। बृजेश अपनी पत्नी के साथ रायपुर में किराए के मकान में रहता है। बृजेश कार बुकिंग का काम करता है और पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान चलाता है। पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

युवती को पहले से जानता था

आरोपी बृजेश ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह अपने दोस्त के साथ कमल विहार पहुंचा और शराब पार्टी की। इसके बाद वह अपने दोस्तों को उनके घर छोड़कर बुकिंग कराने चला गया। रात को जब बृजेश रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उसे युवती मिल गई। युवती को बृजेश पहले से जानता था। वह युवती को अपनी कार में बैठाकर कौशल्या विहार कमल विहार ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 29, 2025 January 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-महादेव सट्टा एप मामले में ED ने आरोपी संदीप फोगला को किया कोर्ट में पेश, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड छत्तीसगढ़-महादेव सट्टा एप मामले में ED ने आरोपी संदीप फोगला को किया कोर्ट में पेश, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड
Next Article शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में भी 1 फरवरी से जीपीएस बेस्ड सार्थक ऐप आधारित पर अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब आबकारी विभाग में भी 1 फरवरी से जीपीएस बेस्ड सार्थक ऐप आधारित पर अटेंडेंस शुरू करने की तैयारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?