By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Last updated: 2024/09/10 at 9:30 PM
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा हैं कि मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं में अत्याधुनिक सुविधाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समस्त समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में जय प्रकाश ज़िला चिकित्सालय भोपाल में उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए निजी सहभागिता पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हृदय रोग के इलाज के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता में वृद्धि आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ज़िला चिकित्सालय रीवा के उन्नयन और ज़िला चिकित्सालय मऊगंज के निर्माण कार्यों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

स्वास्थ्य सेवाओं का होगा सुदृढ़ीकरण

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में निजी सहभागिता से शासकीय जय प्रकाश ज़िला चिकित्सालय में 30 बिस्तरीय कैथ-लैब सह कार्डियक सुपरस्पेशिलिटी इकाई का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। जिसे भविष्य में 50 बिस्तरों तक विस्तारित किया जा सकेगा। चयनित सेवा प्रदाता को कैथ लैब स्थापित करने के लिए चिकित्सालय प्रांगण में रेंट-फ्री स्पेस प्रदान किया जाएगा। सेवा प्रदाता द्वारा सभी आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे हृदय रोग सम्बंधित उन्नत चिकित्सा सेवाओं की पहुँच में विस्तार होगा।

कैथ-लैब सह कार्डियक सुपर-स्पेशिलिटी सेंटर में बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारियों को निःशुल्क सेवा दिया जाना प्रस्तावित है। आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धारित दरों में दी जाने वाली सेवाओं से संस्थान को स्थायी राजस्व का सृजन होगा। कैथ-लैब के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं की दरें, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्डियोलॉजी और कार्डियोवेस्कुलर एवं थोरासिक सर्जरी (सीटीवीएस) के आधार पर तय की जायेंगी।

कैथ-लैब सह कार्डियेक सुपर-स्पेशिलिटी सेंटर में निम्नलिखित सेवाएं दी जाएंगी

कैथ-लैब सह कार्डियेक सुपर-स्पेशिलिटी सेंटर में डायग्नोस्टिक सेवाएं- कार्डियक कैथेटराइजेशन, एंजियोग्राफी, इकोकार्डियोग्राफी, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) और होल्टर मॉनिटरिंग, इंटरवेंशनल सेवाएं- एंजियोप्लास्टी, स्टेंट प्रत्यारोपण, पेस-मेकर और आईसीडी प्रत्यारोपण, बैलून वाल्वुलोप्लास्टी, इलेक्ट्रो-फ़िजियोलॉजिकल अध्ययन, रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन सर्जिकल सेवाएं- कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ़्टिंग, वाल्व मरम्मत, जन्मजात हृदय दोषों की सर्जरी, एओर्टिक एन्यूरिज्म रिपेयर, सहित सहायक सेवाओं कार्डियक पुनर्वास कार्यक्रम, आउटपेशेंट परामर्श, आपातकालीन हृदय देखभाल सेवाएं दी जाएंगी।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
Next Article मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?