By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे मनहूस दिन, खिलाड़ियों पर हमले का बदला लेने के लिए दिखा ईश्वर का गुस्सा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे मनहूस दिन, खिलाड़ियों पर हमले का बदला लेने के लिए दिखा ईश्वर का गुस्सा…
विदेश

ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे मनहूस दिन, खिलाड़ियों पर हमले का बदला लेने के लिए दिखा ईश्वर का गुस्सा…

Last updated: 2024/07/27 at 11:30 AM
Share
7 Min Read
ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे मनहूस दिन, खिलाड़ियों पर हमले का बदला लेने के लिए दिखा ईश्वर का गुस्सा…
SHARE

पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरूआत हो चुकी है।

भारत समेत दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

ऐसे ही साल 1972 में ओलंपिक खेलों के आयोजन जर्मनी के म्यूनिख शहर में हुआ था, जिसमें हुई एक घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। 

म्युनिख में चल रहे खेलों के इस महाकुंभ में दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ-साथ इजरायल के खिलाड़ी भी आए हुए थे। इजरायल को आजाद हुए इस समय तक लगभग 2 दशक ही हुए थे।

वैश्विक स्तर पर अपने लिए जगह तलाशता इजरायल लगातार अपने पड़ोसी देशों से लड़ रहा था। अमेरिका से मिले मजबूत हथियारों की दम पर कोई भी देश इजरायल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा था।

ऐसे में फिलिस्तीनी आतंकवादियों के समूह ब्लैक सेप्टेम्बर ने जर्मनी पहुंचे इजरायली खिलाड़ियों पर खिलाड़ियों के कैंप में घुस कर हमला बोल दिया और उन्हें बंधक बना लिया।

उस समय कुल 11 खिलाड़ियों में से 2 को हमला करते समय ही मार दिया गया, जबकि बाकी 9 खिलाड़ियों को बंधक बना लिया गया।

234 आतंकवादियों को छोड़ने की रखी मांग, इजरायल ने किया मना

आतंकियों ने 9 इजरायली खिलाड़ियों को बंधक बनाने के बाद इजरायल की नई नवेली पहली महिला प्रधानमंत्री गोल्डामेयर के पास संदेशा भिजवाया कि इजरायल अगर इन खिलाड़ियों की सलामती चाहता है तो जेलों में बंद 234 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दे।

अपनी आतंकविरोधी नीति के चलते इजरायल ने आतंकियों को छोड़ने से मना कर देता है। इजरायल ने कहा कि हम आतंकवादियों से बात नहीं करते।

पीएम गोल्डा मेयर ने अपने खिलाड़ियों को बचाने के लिए  जर्मनी से एक स्पेशल ऑपरेशन चलाने की अनुमति मांगी लेकिन जर्मनी की सरकार ने अपनी जमीन पर इजरायल के कमांडो्स को नहीं उतरने दिया।

जर्मनी की तरफ से खिलाड़ियों को छुड़ाने के लिए किया गया सैन्य प्रयास विफल रहता है, जिससे आतंकियों को लग जाता है कि वह जर्मनी में सुरक्षित नहीं है।

वह जर्मन सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें खिलाड़ियों के साथ इजिप्ट जाने के लिए हेलिकॉप्टर दिया जाए। जर्मन सरकार मान जाती है।

जर्मनी ने बनाया नाकाम प्लान और..

जर्मनी की सरकार ने प्लान बनाया कि सभी आतंकवादियों को एयरपोर्ट पर ही स्नाइपर के जरिए खत्म कर देंगे। आतंकियों के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गोलीबारी शरू हो जाती है।

जर्मन पुलिस कुछ हद तक सफल भी हो जाती है । कुल आठ आतंकवादियों में से 5 मारे जाते हैं और 3 आतंकवादी पकड़े जाते हैं।

लेकिन इस गोलीबारी में सभी खिलाड़ी भी मारे जाते हैं। इजरायल लगातार इन आतंकवादियों को उन्हें सौंपने को कहता है लेकिन जर्मनी ऐसा नहीं करता।

एक महीने बाद ही एक विमान हाइजैक करके आतंकवादियों द्वारा अपने साथियों को छुड़ा भी लिया जाता है। पहले से ही गुस्से में बैठे इजरायल में इससे और ज्यादा गुस्सा भड़क जाता है। 

पीएम गोल्डामेयर ने बनाई कमेटी एक्स
अपने खिलाड़ियों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल की पीएम ने एक कमेटी का गठन किया जिसका नाम एक्स रखा इसको मोसाद के एक बहुत ही चतुर अफसर माइकल हरारे लीड कर रहे थे। इजरायल की तरफ से इस कमेटी को फ्री हैंड़ दे दिया गया। 

फिर शुरू हुआ  “WARTH OF GOD”
 माइकल हरारे ने एक-एक करके सभी को ढूंढना शुरू किया। हर छोटे से छोटे लिंक को जोड़ा और कुल मिलाकर 35 लोगों को टारगेट बनाया। मोसाद के एजेंट लगातार इस हमले में शामिल लोगों को टारगेट करते रहे।

इसके लिए मोसाद ने हर तरीक को आजमाया वह मारने के पहले मरने वाले के परिवार के पास गुलदस्ता भेजते और उसके साथ एक कार्ड भी जिस पर लिखा होता कि ‘हम न भूलते हैं न माफ करते हैं’ मोसाद ने इस हमलें में शामिल सारे आतंकियों और छोटी से छोटी मदद करने वाले को भी मौत के घाट उतार दिया।

इस ऑपरेशन के दौरान इनसे गलती भी हुई, 1973 में इन्होंने ब्लैक सेप्टेमबर का चीफ समझ कर एक वेटर की हत्या कर दी, जिससे पश्चिमी देशों में इजरायल को जमकर कोसा गया।

लेकिन इजरायल ने अपना ऑपरेशन नहीं रोका और 1979 में म्यूनिख हमले के मास्टर माइंड रेड प्रिंस यानी की सलामे को भी बॉम्ब से उड़ा दिया।

पश्चिमी देशों ने इजारयल पर इस ऑपरेशन को रोकने का बहुत दबाव डाला लेकिन इजरायल नहीं रुका। साल 1992 में इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने हत्या की जब मोसाद ने पेरिस में फिलिस्तीन लिबरेशन फ्रंट के इंटेलिजेंस चीफ एटिफ बेसिसो को मार गिराया। 

इजरायल ने इस ऑपरेशन में अपने 35 टारगेट में से 33 को मार डाला लेकिन दो बचे रहे पहला अबु दाउद और दूसरा पीएलओ चीफ यासिर अराफात।

दाउद के ऊपर भी इजरायल ने काफी हमले किए लेकिन वह लगातार बचता रहा। बाद में एक डाक्यूमेंट्री में उसने कहा कि उसे म्यूनिख में खिलाड़ियों को मारने का कोई गम नहीं है अगर उसे ऐसा करने का फिर से मौका मिले तो वह फिर से ऐसा करेगा। बाद में दाउद और यासिर अराफात दोनों की नेचुरल कारणों से मौत हो गई।

इजरायल का यह ऑपरेशन करीब 20 साल तक चला, इस   ऑपरेशन के जरिए इजराल ने आतंकवादियों के मन में एक डर बैठा दिया कि यदि आप इजरायल के नागरिकों पर हमला करते हैं तो आप कहीं भी हो मोसाद आपको ढूंढ कर मार ही देगी। 

अपने खिलाड़ियों पर  हुए इस हमले का बदला इजरायल ने ले लिया लेकिन ओलंपिक खेलों में हुए इस हमले ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था।

The post ओलंपिक खेलों के इतिहास का सबसे मनहूस दिन, खिलाड़ियों पर हमले का बदला लेने के लिए दिखा ईश्वर का गुस्सा… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

July 27, 2024 July 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम नेतन्याहू पर क्यों भड़कीं प्रियंका गांधी वाड्रा….खुला समर्थन शर्म की बात   पीएम नेतन्याहू पर क्यों भड़कीं प्रियंका गांधी वाड्रा….खुला समर्थन शर्म की बात  
Next Article जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख… जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?