By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
मध्यप्रदेशराज्य

महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला

Last updated: 2024/08/31 at 3:42 PM
Share
3 Min Read
महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
SHARE

मैहर ।   मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मनोज कोल संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। संतोष उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है, इसका विरोध करने पर संतोष ने मनोज को चोरी के झूठे केस में फंसा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, थाने से छूटने के बाद मनोज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के मुताबिक, मनोज कोल मैहर में संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। रक्षाबंधन के मौके पर संतोष पटेल ने मनोज की पत्नी को पैसे का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला तैयार नहीं हुई और उसने पूरी बात अपने पति को बता दी। इसके बाद मनोज ने नौकरी छोड़ने की बात कह दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मनोज पहले तो मौखिक रूप से आरोप मढ़ता रहा। इसके बाद जब मनोज ने काम पर जाना छोड़ दिया तो संतोष ने उसके घर गुंडे भेजकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब वह नहीं तैयार हुआ तो थाने में लोहा चोरी करने की शिकायत कर दी।

गंभीर अवस्था में युवक को जब अस्पताल ले जाया गया, तब यह खबर सामने आई कि थाने में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, थाना प्रभारी ने इस मामले का खंडन किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया था। घर जाने के बाद क्या हुआ इस पर कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मृतक की पत्नी ने कहा कि मनोज की मौत का जिम्मेदार उसका मालिक संतोष पटेल है। जिसने उसका पैसा हड़प लिया और चोरी के झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी की। उसने कहा कि मनोज विवाद से परेशान हो गया था। थाने से लौटने के बाद उससे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-महासमुंद में राज्यपाल ने ली बैठक, कृषि अधिकारी नहीं दे पाए सवालों के जवाब छत्तीसगढ़-महासमुंद में राज्यपाल ने ली बैठक, कृषि अधिकारी नहीं दे पाए सवालों के जवाब
Next Article महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?