By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लटक रही विश्वास मत की तलवार, कितनी मजबूत विपक्ष की चुनौती?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लटक रही विश्वास मत की तलवार, कितनी मजबूत विपक्ष की चुनौती?…
विदेश

कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लटक रही विश्वास मत की तलवार, कितनी मजबूत विपक्ष की चुनौती?…

Last updated: 2024/09/25 at 2:31 AM
Share
4 Min Read
कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लटक रही विश्वास मत की तलवार, कितनी मजबूत विपक्ष की चुनौती?…
SHARE

कनाडा की संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के खिलाफ एक विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया गया।

Contents
पोलीवरे का आरोप: बढ़ती महंगाई और अपराध से जनता त्रस्तट्रूडो का जवाब: कठिन समय है, पर लड़ाई जारी रहेगीसरकार पर नहीं होगा तत्काल खतरा

इस प्रस्ताव को ट्रूडो के मुख्य प्रतिद्वंदी, कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने संसद में पेश किया। यह ट्रूडो की सरकार के लिए एक बड़ा टेस्ट माना जा रहा है।

बुधवार को इस प्रस्ताव पर मतदान होने की संभावना है, हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रस्ताव सफल नहीं होगा, क्योंकि छोटे दलों ने पहले ही ट्रूडो सरकार का समर्थन करने का संकेत दिया है।

पोलीवरे का आरोप: बढ़ती महंगाई और अपराध से जनता त्रस्त

पोलीवरे ने संसद में बहस की शुरुआत करते हुए ट्रूडो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जीवनयापन की लागत, आवास संकट और अपराध को नियंत्रित करने में असफल रही है, जबकि राष्ट्रीय कर्ज को दोगुना कर दिया है।

उन्होंने कहा कि “नौ वर्षों की लिबरल सरकार के बाद, कनाडा का वादा टूट चुका है।” पोलीवरे ने कहा कि अगर उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला तो वह कार्बन टैक्स हटा देंगे। इसके अलावा, आवास निर्माण को बढ़ावा देने, बजट को ठीक करने और अपराध पर अंकुश लगाने का वादा किया।

ट्रूडो का जवाब: कठिन समय है, पर लड़ाई जारी रहेगी

सोमवार को ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में प्रधानमंत्री ट्रूडो ने स्वीकार किया कि कनाडाई “वास्तव में कठिन समय” का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “लोगों को किराना, किराया और पेट्रोल भरने में दिक्कत हो रही है। वे बदलाव की ओर देख रहे हैं।” लेकिन उन्होंने यह भी वादा किया कि वह “लड़ाई जारी रखेंगे।”

सरकार पर नहीं होगा तत्काल खतरा

कनाडा की संसद में लिबरल सरकार के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि दो छोटे राजनीतिक दल पहले ही ट्रूडो सरकार का समर्थन करने का संकेत दे चुके हैं। ये दल प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।

हालांकि, कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे ने सरकार गिराने की कोशिश जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर की शुरुआत में उनके पास सरकार को चुनौती देने का एक और मौका होगा।

जस्टिन ट्रूडो 2015 में सत्ता में आए थे और 2019 और 2021 के चुनावों में पोलीवरे के दो पूर्ववर्तियों को हराकर सत्ता में बने रहे। लिबरल्स ने न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के साथ एक समझौता किया था, जिसके तहत उनकी सरकार 2025 के अंत तक सत्ता में बनी रह सकती थी।

हालांकि, एनडीपी ने महसूस किया कि लिबरल्स के साथ गठबंधन उसकी खुद की लोकप्रियता को नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके कारण उसने इस समझौते को पहले ही खत्म कर दिया।

हालिया एंगस रीड पोल के अनुसार, कंजरवेटिव पार्टी 43 प्रतिशत मतदाताओं के समर्थन के साथ लिबरल्स से काफी आगे है, जबकि लिबरल पार्टी को 21 प्रतिशत और एनडीपी को 19 प्रतिशत समर्थन मिल रहा है।

कनाडा की वेस्टमिंस्टर संसदीय प्रणाली में, सत्तारूढ़ दल को हाउस ऑफ कॉमन्स का विश्वास प्राप्त करना आवश्यक है, जिसका मतलब है कि उसे बहुमत के सदस्यों का समर्थन बनाए रखना चाहिए।

वर्तमान में लिबरल्स के पास 153 सीटें हैं, जबकि कंजरवेटिव्स के पास 119, ब्लॉक क्यूबेक्वा के पास 33 और एनडीपी के पास 25 सीटें हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव की संभावना कम से कम 2025 के वसंत तक नहीं बनेगी।

The post कनाडा की ट्रूडो सरकार पर लटक रही विश्वास मत की तलवार, कितनी मजबूत विपक्ष की चुनौती?… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला… बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला…
Next Article यूएस में डोनाल्ड ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह… यूएस में डोनाल्ड ट्रंप से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? राजनीतिक बहस से दूरी या कोई और वजह…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?