By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ठंड से राहत नहीं, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में इस दिन रुकेगी बारिश…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ठंड से राहत नहीं, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में इस दिन रुकेगी बारिश…
देश

ठंड से राहत नहीं, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में इस दिन रुकेगी बारिश…

Last updated: 2024/02/06 at 2:15 AM
Share
4 Min Read
ठंड से राहत नहीं, बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन; यूपी में इस दिन रुकेगी बारिश…
SHARE

फरवरी दस्तक दे चुकी है मगर सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का दौर जारी है ऊपर से बारिश मौसम का मिजाज और खराब कर दे रही है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई मैदानी हिस्सों में तापमान में थोड़ी गर्मी आई है।

उत्तरी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

सोमवार को अमृतसर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई राज्यों में सुबह के दौरान कोहरे की स्थिति देखी गई।

आज भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 और 08:30 बजे के बीच पंजाब के कई स्थानों, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

बिहार, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बर्फबारी से मौसम सर्द बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के स्थिति बनी हुई है।

बारिस के साथ ओलावृष्टि के भी आसार नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

उत्तर भारत में कब रुकेगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, 05 फरवरी, 2024 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

उसके बाद शुष्क मौसम रहेगा। 05 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 05 फरवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।

हिमालयी राज्यों में जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी
अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है और 05 से 07 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

05 फरवरी, 2024 को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 05 फरवरी को सिक्किम में ओले गिरने की भी संभावना है।

सुबह में छाया रहेगा घना कोहरा
06 फरवरी, 2024 को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 06 फरवरी को हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में और 06 और 07 फरवरी, 2024 को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मौसम को महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 6, 2024 February 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ’ का किया लोकार्पण… रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ’ का किया लोकार्पण…
Next Article रायपुर : पहले दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन से महतारी वंदन का श्रीगणेश… रायपुर : पहले दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन से महतारी वंदन का श्रीगणेश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?