By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में 8 फरवरी के बाद हो सकता है बवाल, अमेरिका ने चेताया; चुनावी हिंसा की आशंका…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाकिस्तान में 8 फरवरी के बाद हो सकता है बवाल, अमेरिका ने चेताया; चुनावी हिंसा की आशंका…
विदेश

पाकिस्तान में 8 फरवरी के बाद हो सकता है बवाल, अमेरिका ने चेताया; चुनावी हिंसा की आशंका…

Last updated: 2024/02/04 at 1:19 AM
Share
2 Min Read
पाकिस्तान में 8 फरवरी के बाद हो सकता है बवाल, अमेरिका ने चेताया; चुनावी हिंसा की आशंका…
SHARE

अमेरिका ने पाकिस्तान में बवाल होने को लेकर चेतावनी जारी की है।

दरअसल पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तान में चुनावी हिंसा का इतिहास रहा है। इस बार भी हिंसा की पूरी आशंका है।

इसे देखते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया है।

इसने आठ फरवरी के आम चुनावों से पहले उनसे सावधानी बरतने को कहा तथा चुनाव से जुड़ी संभावित हिंसा की भी चेतावनी दी।

पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एक परामर्श जारी किया और अपने नागरिकों से सतर्क रहने तथा उन स्थानों पर जाने से परहेज करने को कहा जहां राजनीतिक रैलियां हो रही हैं।

परामर्श में कहा गया है कि चुनाव के दिन आठ फरवरी को मतदान केंद्रों के आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ हो सकती है और अमेरिकी नागरिकों को वहां जाने से बचना चाहिए।

दूतावास ने उल्लेख किया कि पाकिस्तान में राजनीतिक दल सक्रियता से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जैसे कि मार्च निकाल रहे हैं और रैलियां कर रहे हैं।

इसने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से यातायात अवरूद्ध हो सकता है, परिवहन बाधित हो सकता है और मुक्त आवागमन एवं सुरक्षा में व्यवधान पड़ सकता है।

परामर्श में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में राजनीतिक गतिविधियों को हिंसा के लिए निशाना बनाने के कुछ उदाहरण भी देखने को मिले हैं।

इस हफ्ते, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राजनीतिक दलों पर चुनाव पूर्व कई हमले हुए। परामर्श में कहा गया है कि मतदान से पहले और मतदान के दिन इंटरनेट एवं मोबाइल सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में शामिल हो रहे हैं… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला-2024 में शामिल हो रहे हैं…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?