By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘अंबानी की शादी में बम…’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ‘अंबानी की शादी में बम…’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट…
देश

‘अंबानी की शादी में बम…’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट…

Last updated: 2024/07/15 at 11:35 AM
Share
3 Min Read
‘अंबानी की शादी में बम…’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट…
SHARE

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बम की धमकी देने वाले की तलाश तेज हो गई है।

पुलिस उस एक्स हैंडल के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिससे यह धमकी दी गई थी।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक संदिग्ध पोस्ट की गई थी, जिसमें ‘अंबानी की शादी में एक बम’ लिखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन यह एक हॉक्स था।

हालांकि पुलिस ने किसी तरह का चांस लेना उचित नहीं समझा और शादी वाली जगह पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई थी।

बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में इस शादी के दौरान बम की धमकी की जानकारी एक सोशल मीडिया यूजर ने पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई थी।

एक्स पर @FFSFIR नाम के हैंडल से संदिग्ध पोस्ट की गई थी। इसमें लिखा था, ‘‘मेरे दिमाग में एक बेहद शर्मनाक ख्याल आया है।

अगर अंबानी की शादी में एक बम आ जाए, आधी दुनिया इधर की उधर हो जाएगी। कई अरब डॉलर सिर्फ एक पिन कोड में…” इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई थी। पुलिस ने कोई एफआईआर तो नहीं दर्ज की है, लेकिन 13 जुलाई को एक्स पर यह पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश तेज है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर इसके पीछे शख्स का मकसद क्या था।

इस पोस्ट को देखते हुए पुलिस ने वेडिंग वेन्यू पर सुरक्षा इंतजाम काफी तगड़े कर रखे थे। बीकेसी के अलावा रिसेप्शन वाली जगह पर भी सिक्योरिटी टाइट थी।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस मैसेज को तो वैसे हॉक्स के तौर पर लिया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट देखने वाली टीम मामले की गहराई से छानबीन करेगी।

पुलिस को शनिवार को इस पोस्ट के बारे में पता चला था। इस बीच अंबानी की शादी में दो बिना बुलाए लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह दोनों बिना इन्विटेशन के ही वहां पहुंच गए थे।

पुलिस के मुताबिक इनमें से एक का नाम वेंकटेश नरासिया अलुरी है, जो खुद को यूट्यूबर बता रहा है।

वहीं, दूसरा शख्स खुद को बिजनेसमैन बता रहा है और उसका नाम लुकमान मोहम्मद शफी शेख बताया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया है।

The post ‘अंबानी की शादी में बम…’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर लिखी थी धमकी भरी पोस्ट… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

July 15, 2024 July 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कान को फाड़ती हुई निकलेगी गोली, 3 महीने पहले ही ट्रंप पर हमले की हो गई थी भविष्यवाणी; वीडियो वायरल…
Next Article आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?