By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: व्यापारियों की आस्था का केंद्र है ये 200 साल पुराना शिव मंदिर…पेड़ से प्रकट हुआ था शिवलिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > व्यापारियों की आस्था का केंद्र है ये 200 साल पुराना शिव मंदिर…पेड़ से प्रकट हुआ था शिवलिंग
धर्म

व्यापारियों की आस्था का केंद्र है ये 200 साल पुराना शिव मंदिर…पेड़ से प्रकट हुआ था शिवलिंग

Last updated: 2024/07/30 at 6:32 AM
Share
3 Min Read
SHARE

कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी आर्थिक राजधानी के रूप से भी जानी जाती है. कुमाऊं के कण-कण में देवी-देवताओं का वास माना जाता है. कुमाऊं मंडल ऋषि-मुनियों की तपोस्थली भी रही है. हल्द्वानी में पिपलेश्वर मंदिर की बड़ी मान्यता है. इस मंदिर की अपने आप में एक अनोखी कहानी है. यहां आने वाला हर भक्त भोलेनाथ से अपनी मनोकामना मांगता है. माना जाता है कि भगवान शंकर अपने भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी भी करते हैं.

हल्द्वानी शहर में पटेल चौक के पास भगवान शिव का पिपलेश्वर महादेव मंदिर स्थित है. यह मंदिर 200 साल पुराना बताया जाता है. इस मंदिर के पास वट और पीपल का वृक्ष भी है, जिनकी आपस में शादी कराई गई. इस मंदिर पर भक्तों का अटूट विश्वास है और भक्त दूर-दूर से इस मंदिर पर आते हैं. पिपलेश्वर मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान शनिदेव, बजरंग बली और भैरव बाबा की मूर्ति भी स्थापित है.

क्या है मंदिर की मान्यता?
मान्यता है कि बाबा महादेव गिरी को भगवान शिव ने यहीं पर दर्शन दिए थे. 200 साल पुराना पीपल का पेड़ आज भी इस मंदिर का साक्ष्य है, जिस वजह से मंदिर को पिपलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि इसी पेड़ की जड़ से शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी. जिसके बाद से भक्तों ने इस शिवलिंग को चांदी की पतली चादर से ढक इसे मंदिर में स्थापित किया. बताया जाता है कि बाबा महादेव गिरी ने पीपल के पेड़ के नीचे बरसों तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शंकर ने उन्हें स्वपन में आकर दर्शन दिए थे.

व्यापारियों की आस्था का केंद्र है ये मंदिर
इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान शनि और बजरंगबली और भैरव बाबा की मूर्ति भी स्थापित है. मंदिर शहर के मुख्य बाजार में होने के चलते इस मंदिर में व्यापारियों की बड़ी आस्था है. व्यापारी अपना काम शुरू करने से पहले भगवान शिव के मंदिर में माथा टेकने के साथ ही भगवान शिव को जलाभिषेक अवश्य करते हैं.

सोमवार और शनिवार उमड़ते हैं श्रद्धालु
सोमवार और शनिवार को इस मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ दिखाई देती है. कहा जाता है कि लोहे के कारोबार से जुड़ा व्यवसाय शुरू करने और नए वाहन खरीदने वालों लोग पहले मंदिर में पूजा जरूर करवाते हैं. शनिवार के दिन मंदिर में इनका तांता लगा रहता है. लोग यहां शनिदोष से मुक्ति के लिए भी आते हैं. महाशिवरात्रि और श्रावण मास में यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मथुरा के इस मंदिर में स्थित हैं चार युगों के अलग-अलग शिवलिंग, कलयुग का है चौंकाने वाला रहस्य मथुरा के इस मंदिर में स्थित हैं चार युगों के अलग-अलग शिवलिंग, कलयुग का है चौंकाने वाला रहस्य
Next Article कमला हैरिस का ऐसा वीडियो शेयर कर फंसे मस्क, लोगों ने की आलोचना; डेमोक्रेटिक्स बोले – बैन करो… कमला हैरिस का ऐसा वीडियो शेयर कर फंसे मस्क, लोगों ने की आलोचना; डेमोक्रेटिक्स बोले – बैन करो…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?