By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन…
देश

इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन…

Last updated: 2024/03/28 at 10:14 AM
Share
3 Min Read
इसकी इजाजत नहीं दे सकते, NGT ने नहीं बढ़ाया PM मोदी की सुरक्षा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन…
SHARE

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लगीं तीन डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है।

विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने एनजीटी के पास अर्जी लगाई थी कि “प्रधानमंत्री की सुरक्षा के खास उद्देश्य से ये तीन गाड़ियां आवश्यक” हैं, इसलिए इनका रजिस्ट्रेशन आगे बढ़ाया जाए। हालांकि ट्रिब्यूनल ने SPG की अर्जी खारिज कर दी। 

22 मार्च के अपने आदेश में, एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. ए सेंथिल वेल की मुख्य पीठ ने एसपीजी के आवेदन को खारिज कर दिया।

पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के अक्टूबर 2018 के आदेश का हवाला दिया। इसमें दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन ट्रिब्यूनल की पीठ ने कहा, “हम इस बात को जानते हैं कि ये तीन वाहन विशेष इस्तेमाल के लिए हैं जो सामान्य रूप से उपलब्ध नहीं हैं।

इसके अलावा, ये वाहन पिछले दस वर्षों में बहुत कम चले हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विशिष्ट उद्देश्य के लिए इनकी आवश्यकता भी है लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय का दिनांक 29.10.2018 का आदेश है। उस आधार पर आपकी अर्जी को हम मंजूर नहीं कर सकते। इसलिए इसे खारिज किया जाता है।”

प्रधानमंत्री की सुरक्ष करने वाले एसपीजी ने एनजीटी से अनुरोध किया था कि वह “परिवहन विभाग, एनसीटी दिल्ली/पंजीकरण प्राधिकरण को विशेष बख्तरबंद वाहनों (03 संख्या) की पंजीकरण अवधि को पांच साल यानी 23/12/2029 तक बढ़ाने की अनुमति देने का निर्देश दें” क्योंकि ये वाहन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप तकनीकी लॉजिस्टिक्स का आवश्यक और अभिन्न अंग हैं। 

ये तीन गाड़ियां 2013 में बनी थीं और दिसंबर 2014 में इनका रजिस्ट्रेशन हुआ था। ये गाड़ियां तीन रेनॉल्ट एमडी-5 विशेष बख्तरबंद वाहन हैं। वैसे बता दें कि ये तीनों ही गाड़ियां पिछले 9 वर्षों में क्रमशः लगभग 6,000 किमी, 9,500 किमी और 15,000 किमी ही चली हैं “क्योंकि उनका इस्तेमाल केवल विशिष्ट सामरिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।”

हालांकि दिसंबर 2029 तक यानी 15 साल की अवधि के लिए पंजीकृत इन वाहनों को सुप्रीम कोर्ट के 2018 के आदेश के अनुरूप दिसंबर 2024 में 10 साल पूरे होने पर अपंजीकृत कर दिया जाएगा। मई 2023 में, एसपीजी ने परिवहन विभाग से तीनों वाहनों के पंजीकरण को अगले पांच साल तक बढ़ाने के लिए कहा था। 

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

March 28, 2024 March 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत से दुश्मनी के बाद एक-एक बूंद को तरस रहा मालदीव, चीन के सामने गिड़गिड़ाया तो मिली राहत… भारत से दुश्मनी के बाद एक-एक बूंद को तरस रहा मालदीव, चीन के सामने गिड़गिड़ाया तो मिली राहत…
Next Article कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री… कांग्रेस के लिए कैंपेन में नहीं सिद्धू की दिलचस्पी! चुनाव से पहले IPL में क्यों करने लगे कॉमेंट्री…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?