By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम…
विदेश

ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम…

Last updated: 2024/10/02 at 1:07 PM
Share
4 Min Read
ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम…
SHARE

मंगलवार रात ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

Contents
ईरान का इजरायल को संदेशहमले के बाद इजरायल क्या बोला

हमले के बाद मंजर इतना भयावह था कि देशभर में सायरन बजने लगे और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी।

इजरायली फौज आईडीएफ ने भी लोगों को सुरक्षित स्थान चले जाने के संदेश भेजे। हमले के तुरंत बाद ईरान ने इजरायल को धमकी भरा संदेश देते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है।

ईरान ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हानियेह का भी जिक्र किया। कहा कि यह उनके कत्ल का इंतकाम था।

कुछ देर पहले अमेरिका द्वारा इजरायल को भेजा गया अलर्ट सही साबित हुआ। ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ इजरायल पर बड़ा हमला बोला।

इजरायल के विभिन्न शहरों में मिसाइलों से अटैक हुआ। हालांकि इजरायली सेना का कहना है कि हमले के बाद ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं है।

ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। सिर्फ छर्रे लगने से दो लोगों के घायल होने की सूचना है। अमेरिकी ने कुछ घंटे पहले इजरायल को अलर्ट किया था कि ईरान उस पर बड़ा हमला करने वाला है।

ईरानी हमलों के बाद आईडीएफ ने इजरायली नागरिकों को भेजे संदेश में कहा, “आपको सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया जाता है।” हमलों के बाद लोग अपनी जान बचाकर भागते हुए दिखे। लोगों को शेल्टर होम की शरण लेनी पड़ी।

ईरान का इजरायल को संदेश

ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। बयान में चेतावनी दी गई कि “ये तो अभी हमले की शुरुआत है, आगे और भी हमले किए जाएंगे। यदि इजरायल इस अभियान का सैन्य तरीके से जवाब देता है, तो उसे और भी कठोर जवाब का सामना करना पड़ेगा।”

ईरान ने अपने संदेश में हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह और हमास चीफ इस्माइल हानियेह का भी जिक्र किया। कहा कि यह हानियेह और नसरल्लाह के कत्ल का इंतकाम है। बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार की रात इजरायल की वायुसेना ने लेबनान में इमारत को उड़ाकर नसरल्लाह को मार डाला था।

वहीं, इसी साल जुलाई महीने में ईरान दौरे पर आए हानियेह को भी इजरायल ने बम लगाकर उड़ा दिया। हानियेह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे थे। हानियेह जिस गेस्ट हाउस में रुके थे, वहां इजरायल ने हमले से महीनों पहले बम छिपाकर रखा था।

हमले के बाद इजरायल क्या बोला

ईरानी हमले के बाद आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि वर्तमान में ईरान से इजरायल की ओर कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है।

निवासियों को कुछ समय पहले सूचित किया गया था कि वे एक घंटे बाद बम आश्रयों को छोड़ सकते हैं। हगारी ने कहा, “इस समय हम अभी भी हमले का आकलन कर रहे हैं, लेकिन दो ही हताहतों के बारे में चल पाया है, जो मिसाइलों के छर्रों की चपेट में आने से घायल हो गए।”

The post ये तो शुरुआत है… इजरायल पर 150 मिसाइलें दाग बोला ईरान- नसरल्लाह, हानियेह के कत्ल का इंतकाम… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बुरा न माने अमेरिका, भारत को भी जवाब देने का अधिकार; एस. जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी… बुरा न माने अमेरिका, भारत को भी जवाब देने का अधिकार; एस. जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी…
Next Article प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के लिए 83,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?