By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ये है जम्मू कश्मीर का सियासी दांव: पीएम मोदी की रैली में सीएम उमर अब्दुल्ला की भीड़
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > ये है जम्मू कश्मीर का सियासी दांव: पीएम मोदी की रैली में सीएम उमर अब्दुल्ला की भीड़
राज्य

ये है जम्मू कश्मीर का सियासी दांव: पीएम मोदी की रैली में सीएम उमर अब्दुल्ला की भीड़

News Desk
Last updated: 2025/01/14 at 3:38 PM
News Desk
Share
6 Min Read
ये है जम्मू कश्मीर का सियासी दांव: पीएम मोदी की रैली में सीएम उमर अब्दुल्ला की भीड़
SHARE

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की राजनीति कई दिशाओं में चलती है। जो होता है वो दिखता नहीं है और जो दिखता है वो होता नहीं है। यहां पीएम मोदी की रैली में भी जो भीड़ थी वो उनकी अपनी नहीं थी, ये भीड़ का रैला लेकर आए थे राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। मतलब साफ है की पीएम की रैली में सीएम की भीड़ का नजारा दिखाई दिया। हालांकि ये सिर्फ सियासी चर्चा है लेकिन राजनीति पर चटखारे लेने वाले ऐसी चर्चाओं पर मिर्च मसाला लगाए बिना कैसे रहे सकते हैं। हालांकि इसके पीछे सीएम उमर ने एक बड़ा सियासी दांव भी चला है।
जम्मू-कश्मीर में लोग ज्यादातर रैलियों में नहीं आते। रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को लाया जाता रहा है। मगर इस बार नजारा कुछ अलग था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में इस बार सरकारी कर्मचारी नहीं, स्थानीय लोग शामिल हुए थे। वह भी अच्छी संख्या में। इसके पीछे नेशनल कॉन्फ्रेंस के हाथ बताया जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांदरबल में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों ने कड़ाके की ठंड और दो फीट बर्फबारी की परवाह नहीं की। जम्मू-कश्मीर चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। मगर अब नेशनल कॉन्फ्रेंस की कांग्रेस से दूरी साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सुर बदल चुके हैं। एक ओर वह कांग्रेस को फटकार रहे हैं। दूसरी ओर पीएम मोदी पर खूब प्यार भी बरसा रहे हैं। हैरानी तो तब हुई, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस को पीएम मोदी की कश्मीर रैली में शामिल होने के लिए लोगों को मोटिवेट करते देखा गया। लेटेस्ट घटनाक्रम से ऐसा लग रहा कि जम्मू-कश्मीर की सियासत में कुछ तो खिचड़ी पक रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली में अधिक से अधिक स्थानीय लोग शामिल हों, इसके लिए उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पूरी मेनहत की थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए कहा। उनके लिए गाड़ियों तक की व्यवस्था कराई गई। दावा है कि पीएम मोदी की इस रैली में करीब 5 हजार से अधिक स्थानीय लोग शामिल हुए।
मैंने 500 वाहनों का इंतजाम किया: एनसी विधायक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और कंगन सीट से विधायक मियां मेहर अली के मुताबिक, ‘मैं पिछले तीन दिनों से पीएम की यात्रा की तैयारी कर रहा था। हमने कंगन और गांदरबल विधानसभा क्षेत्रों के दूर-दराज और बर्फ से ढके गांवों से स्थानीय लोगों को लाने के लिए लगभग 500 वाहनों का इंतजाम किया था। लोग यह सुनने के लिए उत्सुक थे कि पीएम के पास क्या कश्मीर के लोगों के लिए क्या-क्या ऑफर हैं। रिपोर्ट में विधायक अली के हवाले से दावा किया गया कि पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए किसी भी सरकारी कर्मचारी को निर्देश नहीं दिया गया था। सूत्रों का दावा है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तो नागरिक प्रशासन के उस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात करने की बात कही गई थी। दरअसल, केंद्रीय शासन के दौरान यह एक प्रथा थी कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सुबह-सुबह इकट्ठा होने और कश्मीर में प्रधानमंत्री की रैलियों में शामिल होने का निर्देश दिया जाता था।
उमर अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन के सहयोगी
यहां ध्यान देने वाली बात है कि उमर अब्दुल्ला इंडिया गठबंधन के सहयोगी हैं। बीते कुछ समय से वह कांग्रेस को लगातार घेर रहे हैं। कांग्रेस जहां जम्मू-कश्मीर चुनाव में धांधली का आरोप लगाई थी। वहीं, उमर अब्दुल्ला ने चुनाव शांतिपूर्वक और बिना धांधली के कराने पर भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की। उमर अब्दुल्ला ने कहा, चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांति से चुनाव हुए। कहीं कोई धांधली और उपद्रव की शिकायत नहीं आई। इसका श्रेय आपको (पीएम मोदी), आपके साथियों और चुनाव आयोग को जाता है। महाराष्ट्र चुनाव के बाद भी कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाया था। इस पर कांग्रेस को अब्दुल्ला ने खूब सुनाया था। अब्दुल्ला ने कहा था कि जब आपकी जीत होती है तब ऐसा सवाल क्यों नहीं करते। इस पर कांग्रेस बिफर गई थी और कहा था कि सीएम बनने के बाद आप बदल गए हैं।पीएम मोदी की रैली के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस की इस सक्रियता ऐसे वक्त में आई है, जब उमर उब्दुल्ला ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की है। अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिल और दिल्ली’ के बीच की खाई को पाटने और केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा जल्द ही पूरा करेंगे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 14, 2025 January 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कोरबा के ADM को पड़ा दिल का दौरा, होश आते ही बोले- करूंगा महाकुम्भ में स्नान छत्तीसगढ़-कोरबा के ADM को पड़ा दिल का दौरा, होश आते ही बोले- करूंगा महाकुम्भ में स्नान
Next Article भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के किए दर्शन भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के किए दर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?