By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘यह दयनीय से भी बदतर’, गांधी और गोडसे को लेकर गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की कांग्रेस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ‘यह दयनीय से भी बदतर’, गांधी और गोडसे को लेकर गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की कांग्रेस…
देश

‘यह दयनीय से भी बदतर’, गांधी और गोडसे को लेकर गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की कांग्रेस…

Last updated: 2024/03/26 at 12:02 PM
Share
3 Min Read
‘यह दयनीय से भी बदतर’, गांधी और गोडसे को लेकर गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की कांग्रेस…
SHARE

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर गंगोपाध्याय की हालिया टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, ‘कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया।

यह कदम उन्होंने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से उठाया। अब उनका यह कहना दयनीय से भी बदतर है कि वह गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते।

इसे बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। उन लोगों को इनकी उम्मीदवारी तुरंत वापस ले लेनी चाहिए जिन्होंने महात्मा की विरासत को हथियाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’
  
अभिजीत गंगोपाध्याय को कलकत्ता एचसी के जस्टिस पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

उन्होंने हाल ही में एक बंगाली चैनल से बातचीत में कहा था कि वह गांधी और गोडसे के बीच चयन नहीं कर सकते हैं।

दरअसल, इस टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान उनसे रैपिड फायर राउंड में कई सवाल पूछे गए।

इसी कड़ी में गंगोपाध्याय से गांधी और गोडसे के किसी एक को चुनने के लिए कहा गया।

यह सुनकर उन्होंने गहरी सांस ली और कहा मैं अभी इसका उत्तर नहीं दूंगा, मुझे इस पर विचार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कानूनी पेशे से जुड़े व्यक्ति के रूप में मुझे कहानी के दूसरे पक्ष को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

मुझे उनके (नाथूराम गोडसे) लेखन को पढ़ना होगा और यह समझना पड़ेगा कि किस वजह से उन्हें महात्मा गांधी की हत्या करनी पड़ी।

अगस्त में रिटायर होने वाले थे गंगोपाध्याय
बता दें कि हाई कोर्ट में वकालत करते हुए गंगोपाध्याय 2 मई, 2018 कलकत्ता उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे। उच्च न्यायालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 30 जुलाई, 2020 को पदोन्न करते हुए स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

वह इस साल अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है। मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा। हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी शासन को बाहर करना है।’

 

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

March 26, 2024 March 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ISIS ने ले ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी, पर क्यों नहीं मान रहे व्लादिमीर पुतिन?… ISIS ने ले ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी, पर क्यों नहीं मान रहे व्लादिमीर पुतिन?…
Next Article BLA के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर बेस पर भयानक फायरिंग; ब्लास्ट… BLA के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, दूसरे सबसे बड़े नेवल एयर बेस पर भयानक फायरिंग; ब्लास्ट…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?