By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी के ₹28870 करोड़ कर्ज पर आई है ये खबर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी के ₹28870 करोड़ कर्ज पर आई है ये खबर…
देश

₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी के ₹28870 करोड़ कर्ज पर आई है ये खबर…

Last updated: 2024/04/05 at 8:09 AM
Share
3 Min Read
₹20 के शेयर को खरीदने की लूट, कंपनी के ₹28870 करोड़ कर्ज पर आई है ये खबर…
SHARE

जेपी ग्रुप की कंपनी- जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के कर्ज का अधिग्रहण नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) कर सकती है।

इसके लिए NARCL ने एक बाध्यकारी बोली जमा की है। बैंकिंग अधिकारियों के मुताबिक NARCL ने मंगलवार, 2 अप्रैल को बैंकों को अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया और लगभग ₹10,000 करोड़ में जयप्रकाश एसोसिएट्स के बकाया ऋण का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव रखा है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ही कुछ फैसला हो जाएगा।

कितना है कर्ज

मार्च 2024 तक जयप्रकाश एसोसिएट्स पर ब्याज सहित ₹28870 करोड़ का बकाया कर्ज था। CNBC-TV18 से बात करने वाले एक अधिकारी के मुताबिक इसमें से लगभग ₹19,000 करोड़ मूल बकाया है, और बाकि ब्याज है।

2018 में दिवाला याचिका

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों ने पहले अपने कर्ज के री-स्ट्रक्चरिंग के लिए जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के साथ किसी भी समझौते को खारिज कर दिया था।

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के निर्देश के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स के प्रमुख बैंकर ICICI बैंक ने साल 2018 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में कंपनी के खिलाफ दिवाला याचिका दायर की थी।

इसके बाद साल 2022 में भारतीय स्टेट बैंक ने भी ट्रिब्यूनल का रुख किया। हालांकि, अदालत ने अभी तक इस मामले पर फैसला नहीं सुनाया है।

रिजर्व बैंक की मंजूरी है जरूरी

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व बैंक ने पहले बैंकों को NCLT के जरिए जयप्रकाश एसोसिएट्स के लोन को रिजॉल्व करने का निर्देश दिया था।

ऐसे में बैंकों को NARCL के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईडीबीआई बैंक उन 22 लेंडर्स में से हैं जिनका जयप्रकाश एसोसिएट्स में निवेश है।

शेयर में तूफानी तेजी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। कारोबार के अंत में यह शेयर 20.85 रुपये पर बंद हुआ।

एक दिन पहले के मुकाबले 4.98% चढ़कर बंद हुआ। एक दिन पहले शेयर की क्लोजिंग 19.86 रुपये की थी। यह शेयर 12 फरवरी को 27.17 रुपये तक पहुंचा था। यह इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई लेवल भी है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

April 5, 2024 April 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग से भारत का इनकार, रिपोर्ट को बताया प्रोपेगेंडा… पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग से भारत का इनकार, रिपोर्ट को बताया प्रोपेगेंडा…
Next Article खतरे में PM ऋषि सुनक की कुर्सी? UK में हो सकता है 15 साल बाद बड़ा उलटफेर; सर्वे में खुलासा… खतरे में PM ऋषि सुनक की कुर्सी? UK में हो सकता है 15 साल बाद बड़ा उलटफेर; सर्वे में खुलासा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?