By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
धर्म

सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू

Last updated: 2024/06/11 at 6:30 AM
Share
3 Min Read
सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
SHARE

9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा. नागपंचमी पर नर्मदापुरम में बड़ा मेला लगता है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. सभी की आस्था का केंद्र दुर्गम रास्तों से होते हुए पचमढ़ी के गुफा में स्थित नाग मंदिर के प्रति होती है. सबसे खास बात ये कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन ही खुलता है.

यही वजह है कि यहां भारी भीड़ उमड़ती है. मेले की व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जिला प्रशासन के 13 विभागों के अधिकारियों का दल गठित किया है. यह दल 15 जून को 13 किलोमीटर गहरी खाई में उतरकर निरीक्षण करेगा. बाबा अमरनाथ की तरह दुर्गम और खतरनाक पचमढ़ी की नागद्वारी की यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है.

महादेव मेला समिति द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मेला क्षेत्र में व्यवस्था को बनाने के लिए अधिकारियों की टीम जलगलि से कालाझाड़, जोड़ नाला, हनुमान गिरी, चित्रशाला, चिंतामणी गुफा, स्वर्गद्वार, पश्चिम द्वार, नागद्वारी से काजरी तक निरीक्षण करेगी. टीम 15 जून की सुबह 5 बजे पचमढ़ी के ओल्ड होटल मैदान से रवाना होगी.

10 दिन पहले से शुरू होगा मेला
बता दें कि 9 अगस्त को पड़ने वाली नागपंचमी के लगभग 10 दिन पहले से नागद्वारी मेला शुरू हो जाएगा. इसमें एमपी, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. गहरी खाई में उतरकर नाग मंदिर में नाग देवता का पूजन करेंगे. खाई में आवागमन के लिए बनने वाले अस्थाई रास्ता का निरीक्षण करने के लिए ही टीम बनाई गई है.

ये सुविधाएं होंगी
एसडीएम पिपरिया संतोष तिवारी ने बताया कि अधिकारियों की टीम 13 किलोमीटर की दुर्गम पदयात्रा कर नाग मंदिर तक जाएगी. नागद्वारी के रास्ते में पांच जगह ऊंची चट्टान से श्रद्धालुओं को आवागमन करना पड़ता है. यहां श्रद्धालुओं के उतरने और चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ियां लटकाई जाती हैं. साल भर ये चट्टानों पर ही लटकी रहती हैं. इनका भी टीम निरीक्षण करेगी. जलगलि से दुर्गम खाई में जाने वाले रास्ते में कई जगह मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. श्रद्धालुओं के ठहरने और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. खानपान सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए खाई में जगह-जगह अस्थाई दुकानें होंगी. लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

June 11, 2024 June 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article घर में इस दिशा में रखें जेड प्लांट, खुल जाएगा सुख-समृद्धि का द्वार, होगी धन संबंधी बरकत, इन 2 जगहों से फौरन हटा लें घर में इस दिशा में रखें जेड प्लांट, खुल जाएगा सुख-समृद्धि का द्वार, होगी धन संबंधी बरकत, इन 2 जगहों से फौरन हटा लें
Next Article कर्ज से हैं परेशान, तो मां के इस धाम में अर्पित करें 9 नारियल, मिल जाएगा छुटकारा! बरसेगी कृपा कर्ज से हैं परेशान, तो मां के इस धाम में अर्पित करें 9 नारियल, मिल जाएगा छुटकारा! बरसेगी कृपा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?