By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप
धर्म

बड़ा चमत्कारी है काली मां का यह मंदिर, जमीन चीरकर प्रकट हुई थी माता, दिन में तीन बार बदलती है स्वरूप

Last updated: 2024/10/08 at 6:45 AM
Share
3 Min Read
SHARE

गोरखपुर के गोलघर स्थित मां काली का प्राचीन मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं. इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं बेहद खास हैं कहा जाता है कि, यहां स्थापित मां काली की प्रतिमा स्वयं धरती से प्रकट हुई थी, और तब से लेकर आज तक यह मंदिर चमत्कारों का साक्षी बना हुआ है.

मां काली का जमीन चीरते हुए हुई प्रकट

मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग बताते हैं कि इस स्थान पर पहले घना जंगल हुआ करता था. वर्षों पहले इसी जंगल में जमीन को चीरते हुए मां काली का मुखड़ा प्रकट हुआ था. इस घटना ने स्थानीय लोगों को चकित कर दिया और धीरे धीरे इस स्थान पर भक्तों का जमावड़ा लगने लगा. पूर्व उपसभापति मनू जायसवाल बताते हैं कि उनके पूर्वज जंगीलाल जायसवाल ने इस स्थान पर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर का निर्माण कराया.

भक्तों के विश्वास का केंद्र

मंदिर में स्थापित मां काली की प्रतिमा के नीचे, उसी स्थान पर धरती से प्रकट हुआ स्वयंभू मुखड़ा आज भी स्थित है. यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. कहा जाता है कि, मां काली की कृपा से भक्तों की हर मुराद पूरी होती है, और यही कारण है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. सुबह होते ही मंदिर के पट खुलते ही लंबी कतारें लग जाती हैं, और विशेष रूप से नवरात्र के समय मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल हो जाता है.

काली मां के दिव्य रूप में बदलाव

मंदिर के पुजारी श्रवण सैनी के अनुसार, गोलघर की मां काली को सिद्ध माता माना जाता है. उनका कहना है कि काली मां की प्रतिमा के स्वरूप में दिन में तीन बार बदलाव होता है. सुबह, दोपहर और शाम को माता का रूप अलग-अलग दिखता है. यह अद्भुत घटना श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होती है और उनके विश्वास को और भी गहरा करती है.

नवरात्रि में विशेष आयोजन

नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का मेला लगता है. दूर दूर से लोग आकर विधि विधान से पूजा करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं. इस समय मंदिर के आसपास प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों की रौनक देखते ही बनती है, और भक्त मां काली की कृपा पाने के लिए यहां उमड़ पड़ते हैं.

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यहां भक्तों को मुंह मांगा वरदान देती हैं देवी मां, आंखों की रोशनी भी आ सकती है वापस यहां भक्तों को मुंह मांगा वरदान देती हैं देवी मां, आंखों की रोशनी भी आ सकती है वापस
Next Article हमास ने जंग की बरसी पर दागे रॉकेट इजरायली रक्षा बलों ने किया विफल   हमास ने जंग की बरसी पर दागे रॉकेट इजरायली रक्षा बलों ने किया विफल  
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?