By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भगवान को बहुत प्रिय है ये पेड़, लक्ष्मी का है प्रतीक, घर में लगाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि, सेहत के लिए भी रामबाण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > भगवान को बहुत प्रिय है ये पेड़, लक्ष्मी का है प्रतीक, घर में लगाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि, सेहत के लिए भी रामबाण
धर्म

भगवान को बहुत प्रिय है ये पेड़, लक्ष्मी का है प्रतीक, घर में लगाने से बनी रहती है सुख-समृद्धि, सेहत के लिए भी रामबाण

Last updated: 2024/09/25 at 6:00 AM
Share
3 Min Read
SHARE

शहर के दिल में बसा, बाकरगंज की भीड़भाड़ से घिरा, एक ऐसा पेड़ खड़ा है जो समय की हर आंधी को झेलते हुए आज भी अपनी शान में कायम है. भीखमदास ठाकुरबाड़ी के आंगन में खड़ा यह मौलसरी का पेड़ न केवल 200 वर्षों से पटना की धरती पर अपनी जड़ें जमाए हुए है, बल्कि यह धार्मिक आस्था और औषधीय गुणों का अद्वितीय संगम भी है. 60 फुट की ऊंचाई और 5 फुट चौड़ाई वाले इस विशालकाय पेड़ को हाल ही में पटना नगर निगम के हेरिटेज ट्री सर्वे में शहर का सबसे पुराना पेड़ घोषित किया है. इसके इतिहास और महत्व को जानकर हर कोई चकित रह जाता है.

यह पेड़ धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है. मौलसरी का पेड़ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, और इसे लगाने से आसपास समृद्धि बनी रहती है. यही कारण है कि पुराने समय में साधु-संत जहां भी रहते थे, वहां इस पेड़ को अनिवार्य रूप से लगाते थे. मिश्रा कहते हैं, ‘यह पेड़ भगवान का प्रिय है और इसकी मौजूदगी हमेशा सुख-समृद्धि का संकेत देती है.’

अद्वितीय फूल और फल
मौलसरी पेड़ के फूल अपनी छोटी आकृति और तीव्र सुगंध के लिए जाने जाते हैं. इस पेड़ के फूलों की महक इतनी खास होती है कि इसे जेब में रखने पर इत्र की तरह काम करता है. वहीं इसके फल छोटे और कसैले होते हैं. इसके औषधीय गुण इसे और भी विशेष बनाते हैं. भगवती शरण मिश्रा बताते हैं कि इस फूल की गजलें (मालाएं) काफी महंगी मिलती है और धार्मिक आयोजनों में विशेष रूप से उपयोग की जाती हैं.

औषधीय गुणों से भरा पेड़
मौलसरी पेड़ न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका औषधीय उपयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है. इसके पत्तों के रस से कुल्ला करने से दांतों की बीमारियों में आराम मिलता है. इसके अलावा इसकी छाल, पत्तियां, और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं. नियमित दातुन के रूप में इसका उपयोग करने से दांत मजबूत और चमकदार हो जाते हैं.

पटना के हेरिटेज पेड़ों की शान
पटना नगर निगम द्वारा किए गए सर्वे में यह पाया गया कि पटना शहर में 08 पेड़ 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं. शहर में 29 वृक्ष 100 वर्ष या इससे अधिक पुराने हैं. 100 वर्ष वाले कुल 21 पेड़ हैं. इसके अतिरिक्त शहर में 80 वर्ष से 100 वर्ष के बीच उम्र के भी 16 पेड़ है. पुराने वृक्षों में सर्वाधिक बरगद है और 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 29 में से 15 वृक्ष बरगद के है.

 

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की… ‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की…
Next Article मंदिर हनुमान जी का लेकिन मूर्ति महादेव की… जानिए क्यों प्रसिद्ध है पंचमुखी हनुमान मंदिर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?