By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर…
देश

‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर…

Last updated: 2024/06/15 at 11:02 AM
Share
4 Min Read
‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर…
SHARE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार (RSS Leader Indresh Kumar) लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद राम मंदिर और भाजपा को लेकर दिए अपने पुराने बयान से पलट गए हैं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन और मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से वह खुश हैं।

इससे पहले उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा था कि भगवान राम ने उन लोगों को 241 पर ही रोक दिया जो अहंकारी हो गए थे। इसको लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए थे।

आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने अब कहा है कि देश का माहौल इस समय में बहुत स्पष्ट है – जिन्होंने राम का विरोध किया, वो सब सत्ता से बाहर हैं, जिन्होंने राम की भक्ति का संकल्प लिया आज वो सत्ता में हैं और तीसरी बार की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन गई है। देश उनके नेतृत्व में प्रगति करेगा – लोगों में यह विश्वास है। हमें उम्मीद है कि यह विश्वास और बढ़ेगा और आगे भी इसी तरह फलेगा-फूलेगा।”

बता दें कि, आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने जयपुर में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा पर उसके चुनावी प्रदर्शन को लेकर निशाना साधते कहा था, ”जिस पार्टी ने भगवान राम की भक्ति की, लेकिन अहंकारी हो गई उसे 241 पर रोक दिया गया… हालांकि वह सबसे बड़ी पार्टी बनी।”

उन्होंने कहा, “और जिन लोगों का राम में कोई विश्वास नहीं था, उन्हें एक साथ 234 पर रोक दिया।” उनका इशारा ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर था जिसे इस चुनाव में 234 सीट मिले।

बयान पर विवाद बढ़ने से बदले सुर

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, अब अपने बयान को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि देश चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन और नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से वह खुश हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय, ताजा खबर यह है कि जो भगवान राम के खिलाफ थे वे सत्ता से बाहर हैं और जो भगवान राम के भक्त थे वे सत्ता में हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति करेगा। वहीं, भागवत के भाषण पर चल रही बहस के बारे में पूछे जाने पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि बेहतर होगा कि आप संघ के अधिकृत पदाधिकारियों से ही इस बारे में पूछें।

आरएसएस ने पहले की तरह अपना काम किया

इंद्रेश कुमार के गुरुवार के बयान के बारे में पूछे जाने पर आरएसएस के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह उनकी निजी राय है और यह संघ के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता है।

सूत्रों ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि आरएसएस इस बार भाजपा के समर्थन में उस तरह से चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं था, जिस तरह से वह पहले रहा है।

उन्होंने कहा, “आरएसएस प्रचार नहीं करता, लेकिन लोगों में जागरूकता पैदा करता है और उसने चुनाव के दौरान अपना काम किया। पूरे देश में हमने लाखों सभाएं की हैं। अकेले दिल्ली में हमने एक लाख से अधिक छोटे समूहों की बैठकें कीं।”

लोकसभा चुनाव के बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा की उस कथित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर जिसमें कहा गया था कि भाजपा को आरएसएस की उस तरह जरूरत नहीं है जैसी उसे पहले जरूरत थी क्योंकि उसका अपना संगठन मजबूत हो गया है, उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवकों ने इस पर चर्चा की और फिर अपने काम में जुट गए।

The post ‘जिन्होंने राम का संकल्प लिया…’; BJP पर कटाक्ष के बाद फिर बदले RSS नेता इंद्रेश के सुर… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र… ‘वैश्विक तनाव का खामियाजा भुगतते हैं दक्षिणी देश’, जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी; तकनीक से विश्व को सफल बनाने का दिया मंत्र…
Next Article शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात… शानदार मेहमाननवाजी के लिए इटली का धन्यवाद; भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, बाइडेन-मेलोनी से भी मुलाकात…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?