By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा…
देश

शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा…

Last updated: 2024/10/04 at 10:54 AM
Share
3 Min Read
शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा…
SHARE

कर्नाटक के पीन्या में तीन संदिग्ध और पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं। पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया गया है।

इन लोगों के बारे में पहले पकड़े गए कुछ अन्य पाकिस्तानियों ने जानकारी दी है।

पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है जो हिंदू नाम का इस्तेमाल कर यहां पर रह रहे हैं। मामले में गिरफ्तार कपल 53 साल का सैयद तारिक और 48 वर्षीय पत्नी अनीला है।

इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड और दो वोटर आई कार्ड मिले हैं। इन सभी को नकली दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया था।

गौरतलब है कि शंकर शर्मा के नाम से यहां रह रहे 48 साल के राशिद अली सिद्दिकी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी बांग्लादेशी पत्नी और उसके पैरेंट्स के साथ यहां पर रहता था।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक तारिक का परिवार आठ साल पहले गैरकानूनी ढंग से भारत आया था। शुरू में वह लोग कोच्चि में रह रहे थे। चार साल पहले वह बेंगलुरु चले आए थे।

तारिक एक उपदेशक है और यूट्यूब पर इसके वीडियो डालता है। वहीं, उसकी पत्नी घरेलू महिला है। आरोप है कि इस परिवार को अल्ताफ अहमद नाम का शख्स इन लोगों की आर्थिक मदद करता था।

अल्ताफ को चेन्नई में उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह लोग नकली दस्तावेजों के साथ पकड़े गए थे।

पुलिस ने बताया कि अल्ताफ तारिक को मेहदी फाउंडेशन इंटरनेशनल के मुताबिक उपदेश देने के लिए हर महीने 25 हजार रुपए देता था।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अवैध पाकिस्तानी प्रवासियों को मिलने वाला पैसे आता कैसे था। इसके साथ ही कर्नाटक में अवैध रूप से रह रहे अन्य पाकिस्तानियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पता चला है कि वे जिगानी में पकड़े गए लोगों की तरह ही फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक और भारत के विभिन्न हिस्सों में बस गए अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

The post शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

October 4, 2024 October 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिजली कंपनी ने सार्वजनिक किये बड़े बकायादारों के नाम
Next Article Chhattisgarh Governor Shri Ramen Deka Meets Union Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman… Chhattisgarh Governor Shri Ramen Deka Meets Union Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?