By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो
राज्य

आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो

Last updated: 2024/06/10 at 2:00 PM
Share
3 Min Read
आउटर दिल्ली में किन-किन इलाकों से होकर गुजरेगी मेट्रो
SHARE

नई दिल्ली । लंबे समय से पेंडिंग दिल्ली की रिठाला से कुंडली तक प्रस्तावित मेट्रो रेल लाइन को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। वित्त मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने इस लाइन को अपनी मंजूरी दे दी है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद एक तरह से इस लाइन को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार की कैबिनेट से भी इस लाइन को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। इस लाइन का प्रस्ताव चौथे फेज के लिए किया गया था। तब से ये लाइन विचाराधीन है। अगर कैबिनेट भी इस लाइन को मंजूरी दे दे तो गाजियाबाद से रिठाला तक चल रही रेड लाइन मेट्रो का विस्तार हरियाणा के कुंडली तक हो जाएगा। इस तरह से कुंडली एनसीआर का छठा शहर हो जाएगा, जहां दिल्ली से मेट्रो पहुंचेगी। इस तरह से इस लाइन की लंबाई भी बढ़कर 60 किमी हो जाएगी और इसके स्टेशनों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। फिलहाल ये रेडलाइन गाजियाबाद के बस अड्डे से लेकर रिठाला तक है। दिल्ली मेट्रो की किसी भी लाइन को कैबिनेट की मंजूरी से पहले पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी लेनी होती है। शनिवार को डीडीए ने जानकारी दी है कि रिठाला से नरेला होते हुए कुंडली तक जाने वाली 26.5 किमी लंबी मेट्रो रेल लाइन को पीआईबी ने अपनी मंजूरी दे दी है और इस लाइन के निर्माण में खर्च होने वाली रकम में से एक हजार करोड़ रुपये डीडीए भी देगा। सूत्रों का कहना है कि ये लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी और दिल्ली देहात के कई इलाकों को कवर करेगी। इस लाइन के निर्माण के लिए पिछले कुछ साल से दिल्ली देहात के लोगों ने आंदोलन के जरिए सरकार पर दबाव बनाया हुआ था। इससे पहले इस लाइन पर लाइट रेल चलाने जैसे प्रस्ताव भी तैयार किए गए लेकिन बाद में उन्हें बदला गया। अब इस लाइन को कुंडली तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। उम्मीद की जा रही है कि अगर इसे कैबिनेट की जल्द मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल के शुरू में इस लाइन का निर्माण कार्य भी शुरू हो सकता है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर रिलीज टाइम को लेकर आया अपडेट  फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर रिलीज टाइम को लेकर आया अपडेट 
Next Article छत्तीसगढ़-कवर्धा में शराब की दुकान पर सुरक्षा गार्ड का गला रेतकर आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस छत्तीसगढ़-कवर्धा में शराब की दुकान पर सुरक्षा गार्ड का गला रेतकर आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -
कार्यालय -
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?