By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ममता के गढ़ में सेंध लगाने के लिए उठी पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग? टीएमसी ने तरेरी आंखें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > ममता के गढ़ में सेंध लगाने के लिए उठी पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग? टीएमसी ने तरेरी आंखें
राजनीती

ममता के गढ़ में सेंध लगाने के लिए उठी पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग? टीएमसी ने तरेरी आंखें

Last updated: 2024/07/25 at 7:00 PM
Share
4 Min Read
ममता के गढ़ में सेंध लगाने के लिए उठी पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग? टीएमसी ने तरेरी आंखें
SHARE

नई दिल्ली। बीते कई दशकों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी यानी ममता बनर्जी की गहरी जड़ें जमीं हुई हैं। भाजपा के लाख प्रयासों के बाद भी टीएमसी का बाल बांका भी नहीं हुआ है। इसके लिए उसने एक नया प्लान बनाया है। भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य के उत्तरी हिस्सों को नॉर्थ ईस्ट में शामिल करने का अनुरोध किया है। क्योंकि दोनों में ‘कई समानताएं’ हैं। इस पर राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उसने भाजपा को ‘अलगाववादी’ करार दिया और उस पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए पश्चिम बंगाल को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि 2021 में उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार से तत्कालीन भाजपा सांसद जॉन बारला ने उत्तर बंगाल के लिए एक अलग राज्य का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों को अलग करके एक अलग केंद्र शासित प्रदेश या राज्य बनाने की मांग की थी।
दिल्ली से जारी एक वीडियो बयान में मजूमदार ने कहा कि ‘मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच समानताओं को उजागर करने वाला एक प्रेजेंटेशन सौंपा। मैंने उनसे पश्चिम बंगाल के एक हिस्से उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल करने का अनुरोध किया।’ मजूमदार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं।उत्तर बंगाल के बालुरघाट से सांसद मजूमदार ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री उचित समय में प्रस्ताव पर फैसला लेंगे। अगर उत्तर बंगाल को नॉर्थ ईस्ट में शामिल किया जाता है, तो उसे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा और अधिक विकास होगा। मुझे नहीं लगता कि राज्य सरकार को कोई आपत्ति होगी और वह सहयोग करेगी।’ हाल के दिनों में भाजपा नेताओं और सांसदों ने पश्चिम बंगाल से अलग उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई है। साथ ही उत्तर बंगाल में भाजपा एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में इसने उत्तर में सात लोकसभा सीटों में से पांच पर जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने उत्तर बंगाल की सात में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।
भाजपा नेता के प्रस्ताव पर टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने कहा कि ‘यह एक केंद्रीय मंत्री की ओर से एक अलगाववादी कदम है। उन्होंने संविधान के तहत पद की शपथ का उल्लंघन किया है। उत्तर बंगाल पश्चिम बंगाल का अभिन्न अंग है। यहां तक कि पीएम के पास भी ऐसी असंवैधानिक और अवैध मांगों को स्वीकार करने का अधिकार नहीं है। यह पश्चिम बंगाल को विभाजित करने की भाजपा की एक नापाक साजिश है क्योंकि 2011 से राज्य में सभी चुनावों में उसे अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।’ टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘बंगाल विरोधी, बंगाली विरोधी। भाजपा फिर से अपनी पुरानी चाल चल रही है… रेडक्लिफ के वंशजों को मैं साफ-साफ बता दूं। बंगाल का विभाजन पहले भी हो चुका है, जिससे लाखों लोगों को बहुत तकलीफ हुई, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया… हम ऐसा दोबारा नहीं होने देंगे। हम बंगाल की संप्रभुता, अखंडता और सीमा की रक्षा के लिए अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे! बंगाल का फिर कभी विभाजन नहीं होगा।’ 

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

July 25, 2024 July 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिल रही पारिश्रमिक राशि
Next Article मुख्यमंत्री से बैगा जाति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से बैगा जाति के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?