By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: द‍िल्‍ली में बीजेपी क‍िसको देगी ट‍िकट, तय हो गया फार्मूला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > द‍िल्‍ली में बीजेपी क‍िसको देगी ट‍िकट, तय हो गया फार्मूला
राजनीती

द‍िल्‍ली में बीजेपी क‍िसको देगी ट‍िकट, तय हो गया फार्मूला

News Desk
Last updated: 2024/12/25 at 12:30 PM
News Desk
Share
3 Min Read
द‍िल्‍ली में बीजेपी क‍िसको देगी ट‍िकट, तय हो गया फार्मूला
SHARE

नई दिल्‍ली. द‍िल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के कैंड‍िडेट का ऐलान इसी हफ्ते होने की संभावना है. रणनीत‍ि तय करने के ल‍िए मंगलवार सुबह पहले आरएसएस के साथ बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक हुई. शाम को बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सभी संगठन मंत्रियों के साथ रणनीत‍ि पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, इसमें टिकट वितरण और चुनाव लड़ने का फार्मूला तय कर लिया गया है. कुछ नाम भी चर्चा में आए हैं, माना जा रहा है क‍ि इनमें से कुछ का तो टिकट फाइनल है. टिकट की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद और दिल्ली इकाई के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल हैं. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति सूची पर आख‍िरी मुहर लगाएगी. बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है. लेकिन राज्य चुनाव समिति ने हर विधानसभा क्षेत्र से 3-4 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है. इसे केंद्रीय नेतृत्‍व के पास भेजा जाएगा और इसी में से आख‍िरी नाम का ऐलान होगा.

हर्षवर्धन-मीनाक्षी लेखी पर कतार में
पार्टी नेताओं ने दावा किया कि टिकट चाहने वाले शीर्ष दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी का नाम शामिल है. हर्षवर्धन को कृष्णा नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है तो वहीं कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी को कैंड‍िडेट बनाने की बात चल रही है. पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने पहले ही दावा किया है कि सीनियर लीडर्स ने उन्हें नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए कहा है. इस सीट से अरविंद केजरीवाल भी चुनावी मैदान में होंगे.

आत‍िशी के ख‍िलाफ होगा कौन
साउथ द‍िल्‍ली के दिग्‍गज बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. उनके सामने मुख्‍यमंत्री आत‍िशी होंगी. टिकट की दौड़ में दिल्ली भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और महापौर भी शामिल हैं. मालवीय नगर सीट से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दावा कर रहे हैं. दिल्ली भाजपा के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता पिछले दो वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में अपने काम का हवाला देते हुए नई दिल्ली सीट से टिकट मांग रहे हैं.

सभी बड़े नेता होंगे मैदान में
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर रवींद्र गुप्ता सदर बाजार सीट से शीर्ष दावेदारों में से एक हैं. एक अन्य पूर्व महापौर जय प्रकाश भी दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. जय प्रकाश 2020 के चुनावों में आप के सोमदत्त से सीट हार गए थे. दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु गुप्ता और राज कुमार भाटिया को भी टिकट मिल सकता है. अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा मादीपुर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं.
 

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

News Desk December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में वाहन चालकों के लिए अधिकतम स्पीड सीमा 50 KM/H, सड़क हादसों को रोकने के लिए नई स्पीड सीमा लागू दिल्ली में वाहन चालकों के लिए अधिकतम स्पीड सीमा 50 KM/H, सड़क हादसों को रोकने के लिए नई स्पीड सीमा लागू
Next Article एफिल टावर लिफ्ट शाफ्ट में लगी भीषण आग, 1200 पर्यटक सुरक्षित निकाले  एफिल टावर लिफ्ट शाफ्ट में लगी भीषण आग, 1200 पर्यटक सुरक्षित निकाले 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?