By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने

News Desk
Last updated: 2025/01/27 at 1:46 PM
News Desk
Share
3 Min Read
छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मुख्यमंत्री,रमन सिंह और भूपेश बघेल,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर आमने-सामने
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  सोशल मीडिया पर भिड़ गए। दरअसल, नक्सलवाद को लेकर पहला पोस्ट रमन सिंह ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि नक्सलियों की मदद करना और वोट के लिए उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है।

बघेल का तंज…आपका ये हाल BJP ने ही किया

रमन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आज जब डबल इंजन की सरकार में नक्सलवाद खात्मे की ओर जा रहा है, तब कांग्रेस के पेट में दर्द उठ रहा है। रमन सिंह की पोस्ट का जवाब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिया। कांग्रेस सरकार में सीएम रहे भूपेश बघेल ने डॉ. सिंह की पोस्ट पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि बस याद दिलाना चाहता हूं डॉक्टर साहब कि अब आप मुख्यमंत्री नहीं हैं न ही पार्टी के प्रवक्ता हैं। अब आप विधानसभा अध्यक्ष हैं। अन्यथा न लें पर आपका ये हाल आपकी पार्टी बीजेपी ने ही किया है।

रमन सिंह : छत्तीसगढ़ महतारी का सेवक

भूपेश बघेल ने कहा कि आपका दायित्व है कि अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को संरक्षण दें। बघेल की इस पोस्ट पर रमन सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधायक जी जब भी विषय मेरे छत्तीसगढ़ की सुरक्षा या नक्सल का होगा, तब अंतिम सांस तक मैं छत्तीसगढ़ महतारी के पक्ष में खड़ा रहूंगा। पद चाहे मुख्यमंत्री का हो या विधानसभा अध्यक्ष का, लेकिन मैं हमेशा छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक  के रूप में प्रदेश के हित में अपनी आवाज उठाता रहूंगा।

भूपेश बघेल:  15 साल सेवा का  अवसर दिया

इसके बाद भूपेश बघेल ने एक फिर पोस्ट लिखा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर साहब,हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक की तरह आप भी नक्सलवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहें। छत्तीसगढ़ महतारी ने आपको पंद्रह साल सेवा का अवसर दिया, तब यदि सुरक्षा सलाहकार से वेतन लो, मौज करो कहने की बजाय नक्सल नीति पर काम किया होता तो आज हम बहुत आगे खड़े होते।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 27, 2025 January 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने पोर्टल किया लॉन्च उत्तराखंड में 27 जनवरी से लागू हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने पोर्टल किया लॉन्च
Next Article FIITJEE के कई सेंटर बंद, 11 लोगों पर FIR दर्ज, छात्रों और पैरेंट्स की बढ़ी चिंता FIITJEE के कई सेंटर बंद, 11 लोगों पर FIR दर्ज, छात्रों और पैरेंट्स की बढ़ी चिंता
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?