By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन..
विदेश

पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन..

News Desk
Last updated: 2024/12/22 at 10:05 AM
News Desk
Share
9 Min Read
पुतिन को चोट पर चोट दे रहा यूक्रेन..
SHARE

मास्को। रूस के कजान शहर में भीषण अटैक हुआ है, जिसने दुनिया को अमेरिका के इतिहास में हुए सबसे वीभत्स 9/11 हमले की याद दिला दी है। रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन अटैक किए गए हैं। ये हमले कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में हुए हैं। हमले के कारण भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, रूस का कहना है कि उन्होंने एक ड्रोन को नष्ट कर दिया है।
कजान की हाई राइज इमारतों में हुए किलर ड्रोनअटैक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे किलर ड्रोन हवा में ही इमारतों से टकरा रहे हैं। ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद बड़ा धमाका होता हुआ भी नजर आ रहा है। रूस ने इस हमले का आरोप सीधे यूक्रेन पर लगाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह ड्रोन अटैक यूक्रेन की तरफ से किया गया था। अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह से 4 प्लेन हाईजैक कर हमला किया था। इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 अहम इमारतों में क्रैश कराए गए। पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ। बोइंग 767 तेज रफ्तार से वल्र्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से जा टकराया। 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से जा टकराया था। इन हमलों में लगभग 3000 लोग मारे गए थे।

खाली कराई गईं आसपास की दूसरी इमारतें
रूस की तरफ से सामने आ रही जानकारी से कयास लगाए जा रहे हैं कि इन इमारतों में रहवासी रह रहे थे। इसलिए इस हमले में जनहानि की बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अब तक किसी की मौत के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। किसी और हमले की आशंका के चलते एहतियात बरतते हुए आसपास की हाई राइज इमारतों को भी खाली करा लिया गया है।

घरों में लगी आग, बिल्डिंग से निकाले गए लोग
इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आ गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया है। वहीं, कजान के मेयर ऑफिस से रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक को बताया गया है कि ड्रोन हमले के कारण तीन जिलों, सोवेत्स्की, किरोव्स्की और प्रिवोलज्स्की में घरों में आग लग गई है। ड्रोन हमले के कारण जिन इमारतों में आग लगी है, वहां ऑपरेशनल सेवाएं जारी हैं। सभी जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है। बिल्डिंग से निकाले गए लोगों को भोजन और रहने के लिए शेल्टर दिए जा रहे हैं।

 कजान में ही हुआ था 2024 का ब्रिक्स समिट
कजान शहर पर हुए इस हमले की इसलिए भी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसी साल 2024 में रूस के इस शहर में ब्रिक्स सम्मलेन हुआ था। इस बार कजान में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में पहली बार संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, मिस्र  और इथियोपिया को सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इस हमले को अमेरिका में हुए 9/11 (वल्र्ड ट्रेड सेंटर) हमले की तरह ही बताया जा रहा है।

यूक्रेन पर लगे ड्रोन हमले के आरोप
मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि ये हमले यूक्रेन की तरफ से किए गए हैं। ड्रोन्स हमलों के बाद कजान एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। कजान की छह रिहायशी इमारतों पर ये ड्रोन हमले हुए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, कजान शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और पूर्व में भी यूक्रेन की तरफ से कजान में ड्रोन हमले किए गए हैं। रूसी रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उनके बलों ने 12 यूक्रेनी ड्रोन्स को तबाह किया है। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि बीती रात रूस के रोस्तोव में भी दो तेल डिपो में आग लगने की घटना हुई। यह आग भी कथित यूक्रेनी ड्रोन हमले के चलते लगी।  

यूक्रेन ने कुस्र्क तो रूस ने कीव पर किया था हमला
इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के कुस्र्क बॉर्डर पर अमेरिकी मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 6 लोग मारे गए थे। इसके तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया, जिसमें एक की मौत हुई। यूरोपियन यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयन के मुताबिक रूस ने कीव में जिस इमारत को निशाना बनाया था, वहां से कई देशों के डिप्लोमेटिक मिशन ऑपरेट होते थे। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा है कि वे जंग खत्म करने पर पुतिन से बात करेंगे।

रूस पर 4 महीने में दूसरी बार 9/11 जैसा हमला
रूस पर 4 महीने पहले भी 9/11 जैसा हमला हुआ था। यूक्रेन ने रूस के सारातोव शहर में 38 मंजिला रिहायशी इमारत वोल्गा स्काई को निशाना बनाया था। इस शहर में रूस का स्ट्रैटजिक बॉम्बर मिलिट्री बेस भी है। हमले में 4 लोग घायल हुए थे। जिसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए यूक्रेन पर 100 मिसाइल और 100 ड्रोन दागे थे। इनमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा घायल हुए थे।

यूक्रेन पर रूस के न्यूक्लियर चीफ की हत्या के भी आरोप
4 दिन पहले ही रूस के न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की मॉस्को में हुए एक ब्लास्ट में मौत हो गई थी। हमले के वक्त किरिलोव अपार्टमेंट से बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त नजदीक खड़े स्कूटर में ब्लास्ट हो गया। इसमें किरिलोव के साथ-साथ उनका अस्टिटेंट भी मारा गया था। यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले बताया था कि किरिलोव की हत्या यूक्रेन ने ही कराई थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विसेज का आरोप था कि कि किरिलोव के लीडरशिप में रूस ने लगभग 5,000 बार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। इनमें 700 से ज्यादा बार इनका इस्तेमाल इस साल मई में ही हुआ था।

रूस का आर्थिक पावर हाउस है कजान शहर
बीते अक्तूबर में ही कजान शहर ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दुनिया भर में चर्चा में रहा था। रूस ने कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। कजान का रूस के इतिहास में अहम स्थान है और ये शहर रूस के उद्योग, संस्कृति और धर्म का प्रमुख केंद्र है। इसे रूस की तीसरी राजधानी या खेल राजधानी भी कहा जाता है। रूस, कजान में कई अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों की मेजबानी कर चुका है। आर्थिक रूप से कजान एक पावरहाउस है। यह शहर रूस के प्रमुख ट्रक निर्माता कामाज का घर है और यात्री हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कजान के इंजीनियरिंग, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग काफी समृद्ध हैं।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

News Desk December 22, 2024 December 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article  केंद्र राज्यों में 6 महीने की टीबी दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा – जगत प्रकाश नड्डा   केंद्र राज्यों में 6 महीने की टीबी दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा – जगत प्रकाश नड्डा 
Next Article बढ़ते अपराध के खिलाफ 23 को यूथ कांग्रेस सीएम हाउस का करेंगे घेराव बढ़ते अपराध के खिलाफ 23 को यूथ कांग्रेस सीएम हाउस का करेंगे घेराव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?