By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बेटा पाया गया दोषी, ड्रग और अवैध हथियार का मामला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बेटा पाया गया दोषी, ड्रग और अवैध हथियार का मामला…
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बेटा पाया गया दोषी, ड्रग और अवैध हथियार का मामला…

Last updated: 2024/06/12 at 10:50 AM
Share
3 Min Read
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बेटा पाया गया दोषी, ड्रग और अवैध हथियार का मामला…
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को जूरी ने मंगलवार को दोषी ठहराया।

अवैध रूप से बंदूक खरीदने और ड्रग के इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का उन्हें दोषी पाया गया है। दरअसल, हंटर बाइडन पर आरोप लगा कि अक्टूबर, 2018 में उन्होंने कोल्ट कोबरा हैंडगन खरीदी, मगर इसे लेकर उन्होंने सही जानकारियां नहीं दीं।

यह भी आरोप था कि उस दौरान वह ड्रग्स के आदी थे और नशीली दवाओं का नियमित सेवन करते थे। दरअसल, अमेरिका में यह कानून है कि मादक पदार्थ का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने पास बंदूक या कोई जानलेवा हथियार नहीं रख सकता।

मालूम हो कि हंटर बाइडन किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें अपराध का दोषी ठहराया गया हो।

कोर्ट की जूरी का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ न्याय प्रणाली के हथियारबंद होने का आरोप लगाया था।

अब ताजा फैसले को लेकर डेमोक्रेट लीडर्स ट्रंप के दावे का जवाब दे सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आपराधिक मुकदमे में जस्टिस और न्यूयॉर्क की आपराधिक न्याय प्रणाली पर सवाल उठाए थे।

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत दोषी पाया गया।

इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने कहा कि यह हश मनी नहीं है।

यह पूरी तरह गोपनीय समझौता था, पूरी तरह कानूनी और सामान्य है। ट्रंप ने कहा, ‘जहां तक मुकदमे की बात है यह बहुत अनुचित था। आपने देखा कि हमारे पक्ष के कुछ गवाहों के साथ क्या हुआ।’ 

‘दोषी पाया गया तो माफ नहीं करूंगा’
इसे लेकर जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से न्याय प्रणाली का सम्मान करने की अपील की थी। बाइडन ने कहा, ‘ट्रंप को अपना बचाव करने का हर अवसर दिया गया।

12 जूरी सदस्यों ने इस फैसले पर सुनवाई की है। इस जूरी ने भी वही तरीका चुना है जो अमेरिका में हर जूरी ने चुना है।’ हंटर को लेकर बाइडेन ने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है तो वे उसे कभी माफ नहीं करेंगे।

एक इंटरव्यू में बाइडेन से पूछा कि क्या वे डेलावेयर राज्य में अपने बेटे पर चल रहे ट्रायल के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ‘हां’। जब उनसे कहा गया कि क्या वो बेटे को माफ नहीं करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं वे अपने बेटे को माफ नहीं करेंगे।

The post अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बेटा पाया गया दोषी, ड्रग और अवैध हथियार का मामला… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस… चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चाकू से हमले के मामले में संदिग्ध को हिरासत में लिया: चीन की पुलिस…
Next Article UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN… UN का ग़ाजा शांति समझौता हमास को मंजूर, अमेरिका बोला HOPEFULL SIGN…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?