By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल की ढाल बनेगा US, जो बाइडेन ने सेना को किया तैयार; ईरानी मिसाइलें गिराने के निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > इजरायल की ढाल बनेगा US, जो बाइडेन ने सेना को किया तैयार; ईरानी मिसाइलें गिराने के निर्देश…
विदेश

इजरायल की ढाल बनेगा US, जो बाइडेन ने सेना को किया तैयार; ईरानी मिसाइलें गिराने के निर्देश…

Last updated: 2024/10/02 at 12:44 PM
Share
4 Min Read
इजरायल की ढाल बनेगा US, जो बाइडेन ने सेना को किया तैयार; ईरानी मिसाइलें गिराने के निर्देश…
SHARE

इजरायल के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद मिडिल ईस्ट के हालात और नाजुक होने की आशंका है।

Contents
बैठक भी बुलाईईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें

इजरायल ने ईरान को नतीजे भुगतने के लिए चेता दिया है।

खबर है कि अमेरिका भी इजरायल के समर्थन में आ गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष को रोकने के लिए सीजफायर की अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस का कहना है कि मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना को इजरायल की मदद के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईरान की मिसाइलों को भी गिराने के लिए कहा है।

बैठक भी बुलाई

बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान मिसाइल हमले से इजरायल की रक्षा के संबंध में अमेरिकी तैयारी की समीक्षा की थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने कहा था, ‘आज ईरान ने इजरायल में लक्ष्यों की ओर लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें छोड़ीं।

अमेरिका की सेना ने इस हमले के खिलाफ इजरायल की रक्षा में मदद करने के लिए इजरायली रक्षा बलों के साथ निकटता से समन्वय किया।… लेकिन इस समय हमें इजरायल में किसी भी मौत की जानकारी नहीं है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इजरायल में विमान या रणनीतिक सैन्य संपत्तियों को हुए किसी नुकसान की जानकारी नहीं है… हम ईरान और उसके प्रतिनिधियों से आगे के खतरों और हमलों की निगरानी करना जारी रखेंगे। हम विशेष रूप से अमेरिकी सेना के सदस्यों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें

ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजरायली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा।

मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है। इजरायल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजरायली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा।

ईरान ने कहा कि उसकी अधिकतर मिसाइलों ने अपने निशानों को सटीक प्रहार किया हैं। ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोलूश्यनरी गार्ड ने कहा कि उसने इजरायल के विरूद्ध जो मिसाइलें दागीं, उनमें 90 प्रतिशत निशाने पर सटीक लगी हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि मिसाइल हमलों ने वायु एवं रडार ठिकानों के साथ साथ सुरक्षा तंत्र को निशाना बनाया जहां हमास एवं हिजबुल्ला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की हत्या की योजना बनायी गयी थी।

बयान में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत ईरान को अपना बचाव़ करने का अधिकार है। टीवी स्टेशन पर ईरान के अज्ञात स्थलों से अंधेरे में मिसाइलों के प्रक्षेपण के फुटेज भी दिखाए गए।

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर देश के अरक, कौम और तेहरान में लोगों को इजरायल पर मिसाइल दागे जाने का जश्न मनाते हुए भी दिखाया गया। सरकारी टेलीविजन पर लंबे समय से कट्टरपंथियों का नियंत्रण रहा है।

The post इजरायल की ढाल बनेगा US, जो बाइडेन ने सेना को किया तैयार; ईरानी मिसाइलें गिराने के निर्देश… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

October 2, 2024 October 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Bulldozer Action : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा – ‘धार्मिक इमारतें नहीं बन सकतीं लोगों की जिंदगी में बाधा’ Bulldozer Action : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा – ‘धार्मिक इमारतें नहीं बन सकतीं लोगों की जिंदगी में बाधा’
Next Article 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई, रेलवे के लिए खोदी मिट्टी और बन गया सबसे बड़ा सरोवर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?