By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे विराट कोहली, 6 रन पर हुए आउट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे विराट कोहली, 6 रन पर हुए आउट
खेल

12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे विराट कोहली, 6 रन पर हुए आउट

News Desk
Last updated: 2025/01/31 at 4:09 PM
News Desk
Share
4 Min Read
12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे विराट कोहली, 6 रन पर हुए आउट
SHARE

Virat Kohli: भारत के करोड़ों लोगों का दिल उस समय टूट गया जब शुक्रवार को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हो गए. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए शुक्रवार को हजारों की संख्या में दर्शक जुटे थे, लेकिन अचानक सभी उम्मीदें टूट गईं. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का खराब फॉर्म उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. रणजी ट्रॉफी में भी विराट कोहली का बुरा हाल है.

दिल्ली के लिए 6 रन पर सिमट गए
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फैंस को मायूस कर दिया. रेलवे के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के लिए आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई, क्योंकि BCCI की नीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को जब भी संभव हो घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए.

हिमांशु सांगवान ने किया शिकार
विराट कोहली ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 15 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हो गए. रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया. रेलवे के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान की गेंद पर विराट कोहली चकमा खा गए. हिमांशु सांगवान की गेंद ने विराट कोहली का ऑफ स्टंप उड़ा दिया. सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. विराट कोहली जिस तरीके से एक डोमेस्टिक स्तर के गेंदबाज के सामने घुटने टेकते हुए नजर आए, उससे उनकी तकनीक पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विराट कोहली का बुरा दौर जारी
विराट कोहली के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 81 शतक हैं और वह सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 20 शतक दूर हैं. विराट कोहली 36 साल के हो चुके हैं. अगर विराट कोहली साल 2027 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में कामयाब रहते हैं, तभी भी हर साल उन्हें कम से कम 7 शतक लगाने की दरकार है. विराट कोहली की फॉर्म को देखकर अब ये रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन ही नजर आता है. विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. विराट कोहली ने इस दौरान वनडे में 50 शतक और टेस्ट में 30 शतक ठोके हैं. T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम एकमात्र शतक दर्ज है.

विराट कोहली में खत्म हो गई रनों की भूख!
विराट कोहली T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वह केवल टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. विराट कोहली की उम्र अब 36 साल की हो गई है. विराट कोहली के रन बनाने की रफ्तार मानों थम सी गई है. विराट कोहली में अब रन बनाने की भूख भी खत्म नजर आती है. जब विराट कोहली पिच पर बैटिंग करने आते हैं तो ऐसा उनके बॉडी लैंग्वेज में भी झलकता है. विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का महारिकॉर्ड मुश्किल ही तोड़ पाएंगे.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस पार्टी को लगातार लग रहे झटके, एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर वापस लिया नाम कांग्रेस पार्टी को लगातार लग रहे झटके, एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, रायगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर वापस लिया नाम
Next Article BCCI के वार्षिक समारोह में सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” BCCI के वार्षिक समारोह में सचिन तेंदुलकर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड”
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?