By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव
छत्तीसगढ़राज्य

राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव

Last updated: 2024/06/12 at 8:30 PM
Share
3 Min Read
राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 होगा जारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मांगे सुझाव
SHARE

रायपुर

राज्य सरकार ने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डाक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। ये सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।

वित्त एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’’ से संबंधित विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग सभी विभागों व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से विचार-विमर्श भी कर रहा है।

जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिए आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया है, जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं। चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में अपना सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल शमोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए भेज सकते हैं।

एक नवंबर को जारी होगा डाक्यूमेंट
राज्य स्थापना दिवस पर विजन डाक्यूमेंट-2047 जारी किया जाएगा। इससे पहले विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय बैठक में सभी विभागों से सुझाव आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, जिसमें वन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, यातायात, खेल, कौशल विकास,ग्रामीण विकास, आदिवासी क्षेत्रों में विकास, जनजाति विकास, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, धर्मस्व एवं संस्कृति आदि विभागों से सुझाव मिलना शुरू हो चुका है।

बजट में की गई थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डाक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन @ 2047’जारी कर प्रदेश को समर्पित किया जाएगा। इस विजन डाक्यूमेंट में छत्तीसगढ़ के विकास पर बात की जाएगी। 2047 छत्तीसगढ़ को किस तरह विकास की दिशा आगे ले जा सकते हैं। इस पर सुझाव दिए जा सकते हैं।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

June 12, 2024 June 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिलासपुर  पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह बिलासपुर पहुंची इंडिया बेस्ट डांसर की विजेता, बढ़ाया उभरते कलाकारों का उत्साह
Next Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में बुजुर्ग दम्पति को पांच साल से नहीं मिली पेंशन, 50 किमी सफर कर पटनम में लगाई गुहार छत्तीसगढ़-बीजापुर में बुजुर्ग दम्पति को पांच साल से नहीं मिली पेंशन, 50 किमी सफर कर पटनम में लगाई गुहार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?