By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विंडीज का पलटवार: मार्क वुड की रफ्तार के बावजूद हॉज का शतक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > विंडीज का पलटवार: मार्क वुड की रफ्तार के बावजूद हॉज का शतक
खेल

विंडीज का पलटवार: मार्क वुड की रफ्तार के बावजूद हॉज का शतक

Last updated: 2024/07/20 at 3:25 PM
Share
2 Min Read
विंडीज का पलटवार: मार्क वुड की रफ्तार के बावजूद हॉज का शतक
SHARE

मार्क वुड ने शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के दौरान घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाज की ओर से सबसे तेज टेस्ट ओवर फेंककर इतिहास रच दिया। हालांकि, इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक केवम हॉज और एलिक एथानाजे की चौथे विकेट के लिए 175 रनों की दमदार साझेदारी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए।

वेस्टइंडीज अब दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड से केवल 65 रन पीछे रह गया है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए थे। हॉज ने 171 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों की मदद से 120 रन बनाए। एलिक ने 99 गेंदों का सामना कर 10 चौके और एक छक्का मारा।

वुड की फर्राटेदार शुरुआत

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में हाली में रिटायर होने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह लेने वाले वुड ने अपने पहले ओवर में ही मानक ऊंचे कर दिए। उन्होंने पहली ही गेंद 151.1 किमी/घंटा की गति से फेंकी। इसके बाद दूसरी गेंद 154.65 किमी/घंटा, तीसरी 152.88 किमी/घंटा, चौथी 148.06 किमी/घंटा, पांचवीं 155.30 किमी/घंटा और अंतिम गेंद वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट को 153.20 किमी/घंटा की गति से फेंककर 151.92 किमी/घंटा की औसत से ओवर समाप्त कर मैच की गर्मी बढ़ा दी।

हॉज ने जड़ा शतक

कैरेबियाई खिलाडि़यों पर मार्क वुड की फर्राटेदार गेंदों का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। इंग्लिश टीम को सफलता स्पिनर शोएब बशीर ने ही दिलाई। उन्होंने प्रारंभिक बल्लेबाज मिकाइल लुइस के अलावा कर्क मैकेंजी को भी अपना शिकार बनाया। इंग्लिश टीम की ओर से एटकिंसन, क्रिस वोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट चटकाए। वहीं, विंडीज की ओर से हॉज ने शतक और एलिक एथानाजे ने अर्धशतक लगाए। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 48 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक जेसन होल्डर 23 और जोशुआ डिसिल्वा 32 रन बनाकर क्रीज पर उपस्थित थे।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

July 20, 2024 July 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्मृति मंधाना ने तोड़ा हरमनप्रीत का रिकॉर्ड, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी किया कमाल स्मृति मंधाना ने तोड़ा हरमनप्रीत का रिकॉर्ड, जेमिमा रोड्रिग्स ने भी किया कमाल
Next Article 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?