By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…
देश

पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…

Last updated: 2024/03/14 at 10:27 AM
Share
3 Min Read
पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया, बेटी ने ऐसा क्या किया जो चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ भी हुए मुरीद; किया सम्मानित, देखें विडियो…
SHARE

कहते हैं कि अगर सच्चे मन से मेहनत की जाए तो नामुमकिन कुछ भी नहीं।

ये बातें कानून की पढ़ाई करने वाली 25 वर्षीय प्रज्ञा पर सटीक बैठती हैं। प्रज्ञा के पिता सुप्रीम कोर्ट में रसोइया का काम करते हैं और मां घर चलाती है।

बेटी ने तमाम मुश्किलों को झेलते हुए विदेश में अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है।

प्रज्ञा को अमेरिका में एक नहीं दो नामी विश्वविद्यालयों की ओर से छात्रवृत्ति का ऑफर मिला है। बुधवार को प्रज्ञा को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और शीर्ष अदालत के अन्य जजों ने सम्मानित किया। 

देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने बुधवार को एक रसोइये की बेटी और विधि शोधकर्ता प्रज्ञा को सम्मानित किया।

प्रज्ञान ने अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय या मिशिगन विश्वविद्यालय से विधि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हासिल की है।

अदालत के काम शुरू होने से पहले न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों ने रसोइये अजय कुमार सामल की बेटी प्रज्ञा का खड़े होकर अभिनंदन किया।

VIDEO | “I feel that if you work hard and want to move forward, then you can find resources easily. It shouldn’t happen that a student who makes efforts fails to get the resources,” says Chief Justice of India DY Chandrachud after meeting Pragya, daughter of a cook in Supreme… pic.twitter.com/lJg237ZBcv

— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2024

सीजेआई चंद्रचूड़ ने प्रज्ञा को भारतीय संविधान पर केंद्रित तीन पुस्तकें उपहार में दीं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के हस्ताक्षर थे। सीजेआई से सम्मान पाकर प्रज्ञा की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर सीजेआई और अन्य जजों का आभार व्यक्त किया। 

सीजेआई क्या बोले
युवा वकील को सम्मानित करने के बाद चंद्रचूड़ ने कहा, “हम जानते हैं कि प्रज्ञा ने अपने दम पर कुछ हासिल किया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो कुछ भी आवश्यक है, वह उसे प्राप्त करने में सफल हो… हम उम्मीद करते हैं कि उसे देश की सेवा के लिए वापस आना चाहिए।” अन्य न्यायाधीशों ने भी प्रज्ञा को उसके भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।

सीजेआई ने प्रज्ञा के माता-पिता को सम्मानित किया
प्रधान न्यायाधीश ने प्रज्ञा के माता और पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर 25 वर्षीय वकील प्रज्ञा ने कहा कि चंद्रचूड़ उनके लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “अदालत की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग से हर कोई उन्हें (न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को) बोलते हुए देख सकता है। वह युवा वकीलों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके शब्द रत्नों की तरह हैं। वह मेरी प्रेरणा हैं।”

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

March 14, 2024 March 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जिस सांसद के विजिटर पास से संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक, BJP ने काटा टिकट; विवादों से प्रताप सिम्हा का पुराना नाता… जिस सांसद के विजिटर पास से संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक, BJP ने काटा टिकट; विवादों से प्रताप सिम्हा का पुराना नाता…
Next Article श्मशान बन चुके गाजा में 9000 महिलाओं की मौत, हर दिन 160 से ज्यादा दे रहीं बच्चों को जन्म… श्मशान बन चुके गाजा में 9000 महिलाओं की मौत, हर दिन 160 से ज्यादा दे रहीं बच्चों को जन्म…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?