By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मामला क्या है? पहले सुप्रिया ने फडणवीस की तारीफ की, फिर शरद पवार ने संघ के पढ़े कसीदे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > मामला क्या है? पहले सुप्रिया ने फडणवीस की तारीफ की, फिर शरद पवार ने संघ के पढ़े कसीदे
राजनीती

मामला क्या है? पहले सुप्रिया ने फडणवीस की तारीफ की, फिर शरद पवार ने संघ के पढ़े कसीदे

News Desk
Last updated: 2025/01/10 at 10:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
मामला क्या है? पहले सुप्रिया ने फडणवीस की तारीफ की, फिर शरद पवार ने संघ के पढ़े कसीदे
SHARE

मुंबई। कहते हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति शरद पवार का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे,विरोधी हवाओं का सामना किया। लेकिन वो राजनीति की चौपाल पर टिके रहे। उनका एक बयान आता तो मायने निकलने लगते हैं। हाल ही मैं उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पास भी संघ की तरह का काडर होना चाहिए। पवार के इस बयान को लेकर भी चर्चा होने लगी है कि आखिर मामला क्या है। बता दें बीएमसी यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका के चुनाव की चर्चाएं हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुंबई के स्थानीय चुनाव में इंडिया गठबंधन बिखर सकता है। शिवसेना यूबीटी ने चुनाव में अकेले ही उतरने के संकेत दिए हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
इसके कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली जिले के दौर पर गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, सुले ने कहा था, देवेंद्र फडणवीस पहले दिन से ही ऐक्शन में हैं। ऐसा लगता है कि वह एकमात्र हैं, जो सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। कोई और मंत्री एक्टिव नहीं है। उन्होंने कहा, पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी नेता आरआर पाटिल ने गढ़चिरौली जिले की जिम्मेदारी उठाई थी। यह देखकर अच्छा लगा कि फडणवीस जिले में विकास की प्रक्रिया को जारी रख रहे हैं। वह एकमात्र हैं, जो गंभीरता से काम कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि एक काडर ऐसी ही हमारे पास भी होना चाहिए। खास बात है कि कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना करती नजर आई थीं। दक्षिण मुंबई में एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पास प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हैं जो हिंदुत्व संगठन की विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा दिखाते हैं और किसी भी कीमत पर अपने मार्ग से विचलित नहीं होते। पवार ने कहा, हमारे पास भी ऐसा काडर आधार होना चाहिए जो छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले, बीआर आंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हो।
उन्होंने महाराष्ट्र में नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की करारी हार के बारे में कहा, लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद हम लापरवाह हो गए थे, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन (भाजपा नीत महायुति) ने संसदीय चुनावों में अपनी हार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए। सीनियर पवार की तरफ से बयान ऐसे समय पर आया है, जब पवार परिवार में फिर सुलह होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। साथ ही बीते साल एमवीए यानी महाविकास अघाड़ी को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। राकंपा एसपी को चुनाव में 10 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि, एमवीए के दल कांग्रेस को 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने 20 सीटें हासिल की थीं। इधर, भारतीय जनता पार्टी 132, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

News Desk January 10, 2025 January 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दिग्गजों ने ‘अपनों’ को बनवा दिया जिलाध्यक्ष दिग्गजों ने ‘अपनों’ को बनवा दिया जिलाध्यक्ष
Next Article मंत्री राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल मंत्री राजवाड़े उदयपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में होंगी शामिल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?