By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्लोवाकिया PM फिको को गोली लगने के बाद कैसा था मंजर? तुरंत हरकत में आए अंगरक्षक; देखें वीडियो…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > स्लोवाकिया PM फिको को गोली लगने के बाद कैसा था मंजर? तुरंत हरकत में आए अंगरक्षक; देखें वीडियो…
विदेश

स्लोवाकिया PM फिको को गोली लगने के बाद कैसा था मंजर? तुरंत हरकत में आए अंगरक्षक; देखें वीडियो…

Last updated: 2024/05/16 at 10:19 AM
Share
4 Min Read
स्लोवाकिया PM फिको को गोली लगने के बाद कैसा था मंजर? तुरंत हरकत में आए अंगरक्षक; देखें वीडियो…
SHARE

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को एक कैबिनेट बैठक के बाद जनता से मुलाकात के दौरान एक शख्स ने दिन-दहाड़े गोली मार दी।

कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गोली उनके पेट और सिर के हिस्से में लगी है। हमलावर ने फिको पर पांच गोलियां चलाई।

उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उप प्रधानमंत्री टॉमस ताराबा ने विश्वास जताया है कि फिको को कुछ नहीं होगा और वे जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौटेंगे।

रॉबर्ट फिको को गोली लगने के बाद के दृश्य सामने आए हैं। हमले से पहले, दौरान और बाद का मंजर साफ तौर पर देखा जा सकता है।

हमले के दृश्यों से पता लगता है कि स्लोवाकिया पीएम को गोली लगने के बाद उनके अंगरक्षक तुरंत हरकत में आ गए थे।

कुछ सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोचा तो दूसरी तरफ कुछ सुरक्षाकर्मी गोली लगने के बाद घायल पीएम को उठाकर और घेरते हुए कार तक ले गए। उन्होंने पीएम को कार में बैठाया और तुरंत कार की रवानगी कराई। ये पूरा घटनाक्रम महज 22 मिनट से भी कम का है। 

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, डेनिक एन दैनिक के रिपोर्टर ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा गार्डों द्वारा कार में उठाते हुए देखा था, उसने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी से हमले के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

⚡️⚡️⚡️ The first minutes after the attack on Robert #Fico – the prime minister’s security guards evacuate him to his motorcade while eyewitnesses hold the shooter

According to preliminary information from Slovak media, Fico was shot multiple times. One to the abdomen, one to the… pic.twitter.com/vhcYPPjjlg

— NEXTA (@nexta_tv) May 15, 2024

हमला कब और कैसे हुआ
यह घटना राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को जब प्रधानमंत्री फिको एक कार्यक्रम में समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे, उसी दौरान उनकी हत्या करने का प्रयास किया गया।

पूर्वी यूरोपीय मीडिया नेक्सटा ने एक्स पर एक पोस्ट में स्थानीय रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को कई बार गोली मारी गई।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूरोपीय संसद के लिए सांसदों को चुनने के वास्ते पूरे यूरोप में होने वाले चुनावों से तीन हफ्ते पहले राजनीतिक प्रचार अभियान तेज हो गया है।

कुछ विपक्षी नेता अब इस तरह की बात कर रहे हैं कि फिको इस स्थिति का चुनाव में लाभ उठा सकते हैं।

जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे फिको
स्लोवाकिया के उप प्रधानमंत्री ताराबा ने बीबीसी से बातचीत के दौरान हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि वह बच जाएंगे। इस समय वह खतरे की स्थिति से बाहर हैं।”

फिको के फेसबुक अकाउंट से जारी एक संदेश में बताया गया कि उन्हें हैंडलोवा से 29 किलोमीटर दूर बांस्का बिस्त्रिका में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि राजधानी ब्रातीस्लावा ले जाने में काफी समय लगता।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 16, 2024 May 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोर्ट के फैसले को समझने योग्य बनाना जजों की जिम्मेदारी: CJI डीवाई चंद्रचूड़… कोर्ट के फैसले को समझने योग्य बनाना जजों की जिम्मेदारी: CJI डीवाई चंद्रचूड़…
Next Article शेयर मार्केट की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 73300 और निफ्टी 22300 के पार खुला… शेयर मार्केट की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 73300 और निफ्टी 22300 के पार खुला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?