By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रोहित शर्मा ने क्यों दी केएल राहुल को टीम में जगह, कहा- हर मैच जीतने के लिए बनाई गई रणनीति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > रोहित शर्मा ने क्यों दी केएल राहुल को टीम में जगह, कहा- हर मैच जीतने के लिए बनाई गई रणनीति
खेल

रोहित शर्मा ने क्यों दी केएल राहुल को टीम में जगह, कहा- हर मैच जीतने के लिए बनाई गई रणनीति

Last updated: 2024/09/17 at 3:57 PM
Share
3 Min Read
रोहित शर्मा ने क्यों दी केएल राहुल को टीम में जगह, कहा- हर मैच जीतने के लिए बनाई गई रणनीति
SHARE

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया हर मैच जीतना चाहती है. रोहित ने साफ कर दिया कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिए कोई ड्रेस रिहर्सल सीरीज नहीं है. रोहित ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया के लिए हर मैच जरूरी है, वो हर सीरीज और मैच जीतना चाहती है. रोहित ने कहा कि वो देश के लिए मैच खेलते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंक हासिल करना चाहते हैं. वो नए सीजन की शुरुआत कमाल करना चाहते हैं. रोहित ने इसके अलावा केएल राहुल का भी बचाव किया, जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है.

राहुल के बचाव में उतरे रोहित
केएल राहुल लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके बल्ले से विदेश में कुछ बेहतरीन सेंचुरी भी निकली हैं लेकिन इस खिलाड़ी का प्रदर्शन नियमित नहीं रहा है. यही वजह है कि केएल राहुल को टीम इंडिया में जगह मिलने पर सवाल उठते रहते हैं. लेकिन रोहित ने साफ कर दिया कि केएल राहुल एक क्वालिटी बल्लेबाज हैं और उनके अंदर कमाल टैलेंट हैं. रोहित ने कहा कि जब से राहुल ने वापसी की है उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक लगाया है. हैदराबाद में भी उन्होंने 80 से ज्यादा का स्कोर बनाया लेकिन वो चोटिल हो गए. रोहित ने कहा कि ऐसी कोई वजह नहीं है जिसे देखकर वो कह सकें कि केएल राहुल टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाएंगे.

रोहित ने की युवाओं की तारीफ
रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को परिपक्व बनाना होगा. जायसवाल ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और सरफराज और जुरेल ने भी बेखौफ खेल दिखाया है. रोहित ने बताया कि चेन्नई में हुए प्रैक्टिस सेशन में अच्छी तैयारी हुई और कुछ खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी भी खेले. रोहित ने बताया कि टीम इंडिया का हर खिलाड़ी नए सीजन के लिए तैयार है.

भारतीय और बांग्लादेश की टेस्ट टीमों की पूरी सूची-

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और यश दयाल

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हसन शांतो (कप्तान), जाकिर हसन, शदमान इस्लाम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहमान, महमुदुल हसन जॉय, जाकेर अली (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा.

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज
भारत बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू होगा. दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होगा.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

September 17, 2024 September 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तारबाहर थाने में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल, टीआई को किया लाईन अटैच तारबाहर थाने में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल, टीआई को किया लाईन अटैच
Next Article चलती गाड़ी से डंडा मारकर युवक-युवती को गिराया, स्कूटी लूटकर भागे बदमाश चलती गाड़ी से डंडा मारकर युवक-युवती को गिराया, स्कूटी लूटकर भागे बदमाश
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?