By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में क्यों ईसाई बस्ती पर टूटी कट्टरपंथियों की भीड़, अब 450 पर FIR और 25 अरेस्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाकिस्तान में क्यों ईसाई बस्ती पर टूटी कट्टरपंथियों की भीड़, अब 450 पर FIR और 25 अरेस्ट…
विदेश

पाकिस्तान में क्यों ईसाई बस्ती पर टूटी कट्टरपंथियों की भीड़, अब 450 पर FIR और 25 अरेस्ट…

Last updated: 2024/05/27 at 11:00 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में क्यों ईसाई बस्ती पर टूटी कट्टरपंथियों की भीड़, अब 450 पर FIR और 25 अरेस्ट…
SHARE

पाकिस्तान के सरगोधा जिले में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के लोगों ने ईसाई समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया।

इस हमले में ईसाई समुदाय के कई प्रतिष्ठानों और घरों में तोड़फोड़ की गई।

इसके अलावा दो लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। नाजिम मसीह समेत ईसाई समुदाय के दो लोगों पर कट्टरपंथियों की भीड़ यह आरोप लगाते हुए टूट पड़ी थी कि इन्होंने कुरान का अपमान किया है।

यह घटना लाहौर से 200 किलोमीटर दूर सरगोधा जिले में हुई। इस मामले में अब तक 450 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, जबकि 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

कट्टरपंथियों की भीड़ ने नाजिर मसीह के घर को घेर लिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा और जूता फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया। मसीह की बुरी तरह से पिटाई की गई और ईसाई समुदाय के ही एक अन्य शख्स को भी भीड़ ने जमकर पीटा।

ईसाई समुदाय के 10 लोग भीड़ की चपेट में आ गए थे, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से बचाया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि मौके पर पुलिस भारी फोर्स के साथ नहीं पहुंचती तो इन लोगों के साथ कुछ भी हो सकता था। यही नहीं उपद्रवी भीड़ ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। इसमें कम से कम 10 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। 

एफआईआर में कहा गया है, ‘उपद्रवियों की भीड़ ने नाजिर मसीह को बुरी तरह से पीटा। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके चलते मसीह और अन्य 10 लोगों को किसी तरह से बचा लिया गया।’ पुलिस का कहना है कि फिलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति व्याप्त है।

बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक का तेजी से उभार हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ईसाई समुदाय के लोगों की किस्मत अच्छी थी, जो पुलिस मौके पर भारी फोर्स के साथ  पहुंच गई।’ नाजिर मसीह को सरगोधा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

सुरक्षा के लिए 2000 पुलिस वाले तैनात, किसी तरह बरकरार है शांति

यही नहीं नाजिर मसीह के सामने एक मुसीबत यह है कि कुरान के अपमान के आरोप में उनके ही खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल सरगोधा की मुजाहिद कॉलोनी में करीब 2000 पुलिस वालों को तैनात किया गया है। नाजिर मसीह के रिश्तेदार इफरान गिल मसीहने कहा कि उनके अंकल हाल ही में दुबई से आए थे और उन पर कुछ स्थानीय लोगों ने कुरान के अपमान का गलत आरोप लगा दिया। ईसाई परिवारों ने किसी तरह से उनकी जान बचाई।  

The post पाकिस्तान में क्यों ईसाई बस्ती पर टूटी कट्टरपंथियों की भीड़, अब 450 पर FIR और 25 अरेस्ट… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 27, 2024 May 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल… तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल…
Next Article लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा… लाखों खर्च कर बना कुत्ता, फिर भी पूरी नहीं हुई हसरत; अब यह इंसान बनना चाहता है भेड़िया और पांडा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?