By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पवन ऊर्जा से चलने वाला जहाज पहले सफर पर रवाना…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पवन ऊर्जा से चलने वाला जहाज पहले सफर पर रवाना…
विदेश

पवन ऊर्जा से चलने वाला जहाज पहले सफर पर रवाना…

Last updated: 2024/02/22 at 10:21 AM
Share
5 Min Read
पवन ऊर्जा से चलने वाला जहाज पहले सफर पर रवाना…
SHARE

पवन ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला तेल-वाहक टैंकर अपनी पहली यात्रा पर निकल गया है. “केमिकल चैलेंजर” नाम का यह तेल टैंकर एंटवर्प बंदरगाह से रवाना हुआ.

जहाजरानी उद्योग में कार्बन फुटप्रिंट घटाने की बड़ी उम्मीद बनकर एक जहाज रॉटरडैम बंदरगार से रवाना हुआ है.

एमटी केमिकल चैलेंजर नाम का यह जहाज एक तेल टैंकर है जिसके मालिक को उम्मीद है कि शिपिंग इंडस्ट्री के नाक में दम करने वाली कार्बन उत्सर्जन की समस्या को हल करने में यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी.

एमटी केमिकल चैलेंजर रसायन ढोने वाला एक जहाज है जो 16 हजार टन केमिकल एक बार में ले जा सकता है. शुक्रवार को यह बेल्जियम के एंटवर्प से तुर्की के इस्तांबुल के लिए रवाना हुआ था.

रास्ते में इस पर समुद्री यात्रा के परीक्षण होंगे. इस जहाज को जापान में बनाया गया है. इसके ऊपर 16 मीटर यानी लगभग 53 फुट ऊंचे चार पंखे लगे हैं. ये ठीक वैसे ही हैं जैसे विमान के पंख होते हैं.

जहाज कंपनी को उम्मीद है कि इन पवनचक्कियों से जो ऊर्जा मिलेगी, उससे ईंधन की खपत में 10 से 20 फीसदी का फायदा होगा. अमेरिका से लेकर भूमध्यसागर तक रसायनों को लाने-ले जाने का काम करने वाली कंपनी केमशिप के चीफ एग्जिक्यूटिव नील्स ग्रोत्स ने कहा, “मैं खुद एक जुनूनी नाविक हूं. बहुत लंबे समय से मैं सोच रहा था कि कैसे हमारे उद्योग को पर्यावरण के ज्यादा अनुकूल बनाया जाए.

आज हमने अपना पहला केमिकल टैंकर पानी में उतारा है, जो पवन ऊर्जा से चलता है. हम उम्मीद करते हैं कि यह दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगा. मुश्किल है लक्ष्य जहाजरानी उद्योग कार्बन उत्सर्जन के मामले में सबसे बदनाम उद्योगों में से एक है.

जहाजों के ईंधन में डीजल से लेकर तमाम तरह के तेल इस्तेमाल होते हैं. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक 2022 में जितना कुल कार्बन उत्सर्जन हुआ, उसका दो फीसदी इसी उद्योग के कारण था.

जहाजरानी उद्योग में उत्सर्जन कम करने के लिए दुनियाभर में कोशिशें हो रही हैं. इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने 2030 तक उद्योग के कार्बन उत्सर्जन को 40 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य तय किया है.

अगर पेरिस समझौते के लक्ष्य को हासिल करना है तो जहाजरानी उद्योग का कार्बन उत्सर्जन 2050 तक शून्य होना जरूरी है. इस वजह से ऐसे जहाजों का निर्माण और मांग बढ़ रही है जो पर्यावरण के अधिक अनुकूल हैं. ग्रोत्स मानते हैं कि यह काम आसान नहीं है. वह कहते हैं, “शिपिंग में प्रतिद्वन्द्विता बहुत ज्यादा है और इन लक्ष्यों को हासिल करना बहुत मुश्किल होगा. लेकिन हमें सीओ2 उत्सर्जन कम करना ही होगा. और हमने फैसला किया कि हाथ पर हाथ धरकर बैठने और किसी चमत्कार का इंतजार करने से काम नहीं चलेगा

500 कारों के बराबर उत्सर्जन घटेगा ग्रोत्स के मुताबिक जहाज की पहली यात्रा से उन्हें कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा. केमशिप ने एक बयान में कहा, “इस जहाज की यात्रा से हम (कार्बन उत्सर्जन में) सालाना 850 टन की कमी की उम्मीद कर रहे हैं, जो हर साल 500 कारों के कार्बन उत्सर्जन के बराबर है.

ग्रोत्स बताते हैं कि जहाज को पवन ऊर्जा से चलाने का विचार तीन साल पहले तब जन्मा जब उन्होंने एक डच कंपनी इकोनोविंड के साथ इस पर चर्चा की. इकोनोविंड जहाजों के लिए प्रोपल्सन सिस्टम बनाती है.

पिछले हफ्ते ही रॉटरडैम में केमिकल चैलेंजर पर चार पवनचक्कियां लगाने का काम पूरा हुआ. वैसे, यह पहली बार नहीं है जब किसी जहाज पर पवनचक्की लगाई गई है.

पिछले साल एक ब्रिटिश कंपनी करगिल ने भी अपने एक जहाज को पवन ऊर्जा से चलाया था. केमशिप का कहना है कि उनका जहाज पहला केमिकल टैंकर है जो पवन ऊर्जा से चलाया जा रहा है.

इसमें जो तकनीक इस्तेमाल हुई है, वह भी पहले से अलग है. इसके पंखे ठोस एल्युमिनियम से बनाए गए हैं जिनमें रोशनदान और छेद हैं ताकि तेज हवा के बहाव को झेला जा सके.

ये पंखे 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवा को झेल सकते हैं. इकोनोविंड के सेल्स मैनेजर रेन्स ग्रूट कहते हैं, “इस सिस्टम को वेंटिलेटेड विंगसेल कहते हैं.

यह पवन ऊर्जा को पांच गुना तक बढ़ा सकता है और उतनी ही ऊर्जा पैदा करता है जितना 30×30 मीटर का पंख पैदा करेगा.

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

February 22, 2024 February 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article किसानों का आंदोलन फिर से हिंसक, पुलिस के ऐक्शन में एक की मौत और 25 घायल… किसानों का आंदोलन फिर से हिंसक, पुलिस के ऐक्शन में एक की मौत और 25 घायल…
Next Article दो दिन के लिए थमा ‘दिल्ली चलो’, किसान नेता ने की बड़ी घोषणा; क्या है पूरा मामला… दो दिन के लिए थमा ‘दिल्ली चलो’, किसान नेता ने की बड़ी घोषणा; क्या है पूरा मामला…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?