By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Women’s T20 World Cup:: मारूफा अख्तर की कहानी, मां की इच्छा के खिलाफ खेल रही हैं क्रिकेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > Women’s T20 World Cup:: मारूफा अख्तर की कहानी, मां की इच्छा के खिलाफ खेल रही हैं क्रिकेट
खेल

Women’s T20 World Cup:: मारूफा अख्तर की कहानी, मां की इच्छा के खिलाफ खेल रही हैं क्रिकेट

Last updated: 2024/09/30 at 4:06 PM
Share
3 Min Read
SHARE

बच्चे अगर किसी फील्ड में आगे बढ़ते हैं तो मां-बाप को उससे खुशी मिलती है. लेकिन, महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने देश बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर रही मारूफा अख्तर की कहानी ऐसी नहीं है. वो महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में देश की उम्मीद बनकर तो उतरी हैं पर बड़ा सवाल ये है कि क्या उनकी मां इससे खुश हैं? शायद नहीं क्योंकि एक इंटरव्यू में खुद मारूफा ही इस बारे में बता चुकी हैं कि उनकी मां को अब भी उनका क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है.

4 भाई-बहनों में सबसे छोटी
बांग्लादेश की मिडियम पेसर मारूफा अख्तर एक सामान्य परिवार से आती हैं. उनके पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ. वो अपने 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. मारूफा को जब क्रिकेटर बनने की हसरत हुई उन्हें उनकी माता-पिता ने सपोर्ट नहीं किया. आज जबकि वो बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं, फिर भी उनकी मां की तमन्ना यही होती है कि बेटी क्रिकेट छोड़ दे.

मां अब भी नहीं चाहती कि मैं क्रिकेट खेलूं
मारूफा अख्तर ने दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां को अब भी उनका क्रिकेट खेलना पसंद नहीं हैं. वो चाहती हैं कि बाकी लड़कियों की तरह मैं भी घर पर ही बैठूं. मां को तो मंजूर नहीं था लेकिन बेटी ने क्रिकेटर बनने की ठान ली थी, सो वो बन गई. इस सफर में मारूफा को अपने बड़े भाइयों का भी पूरा साथ मिला.

भाई ने किया सपोर्ट और बन गई क्रिकेटर
मारूफा अख्तर को बचपन से ही खेलने-कूदने का शौक था. बचपन में वो लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं. कई बार लड़के उन्हें साथ में फुटबॉल खिलाने से मना भी कर देते थे. वे उन्हें चिढ़ाते भी थे. ऐसे में जब मारूफा के बड़े भाई अल अमीन इस्लाम ने खेल के लिए उनका जुनून देखा तो उन्होंने उन्हें समझाया और कहा कि अगर खेलना ही है तो क्रिकेट खेलो. फुटबॉल में पैर टूटने का खतरा है. मारूफा ने अपने बड़े भाई की सलाह मान ली, जिन्होंने उनका एक लोकल एकेडमी में दाखिला करा दिया, जहां से मारूफा ने क्रिकेट का ककहरा सीखना शुरू कर दिया.

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की उम्मीद
भले ही मां से थोड़ी बगावत करनी पड़ी लेकिन भाई से जो सपोर्ट मिला, उससे मारूफा अपने सपने को साकार करने में कामयाब रही. 19 साल की मारूफा अख्तर अब तक बांग्लादेश के लिए 26 T20 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उसने 18 विकेट हासिल किए हैं. बांग्लादेश को महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मारूफा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
 

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लड्डू विवाद: मिलावट करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: एक्टर सुमन  लड्डू विवाद: मिलावट करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई: एक्टर सुमन 
Next Article मंइयां सम्मान यात्रा में JMM का चुनावी प्रचार, जनता के सामने पेश की उपलब्धियां मंइयां सम्मान यात्रा में JMM का चुनावी प्रचार, जनता के सामने पेश की उपलब्धियां
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?