By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यश धुल की टीम ने मैच में लगाई हार की हैट्रिक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत से उत्साहित फैंस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > यश धुल की टीम ने मैच में लगाई हार की हैट्रिक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत से उत्साहित फैंस
खेल

यश धुल की टीम ने मैच में लगाई हार की हैट्रिक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत से उत्साहित फैंस

Last updated: 2024/08/21 at 11:22 AM
Share
3 Min Read
यश धुल की टीम ने मैच में लगाई हार की हैट्रिक, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की जीत से उत्साहित फैंस
SHARE

कप्तान यश धुल की टीम सेंट्रल दिल्ली किंग्स को  DPL T-20 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. प्रियांश आर्य के 82 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने  DPL T-20 अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यश धुल 52 रन और ध्रुव कौशिक 56 रन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए. हरीश डागर ने 10 गेंद में 23 रन बनाए, वहीं सुमित कुमार चार गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए.

     177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने पहले ही ओवर में सार्थक राय 00 रन का विकेट गंवा दिया. हालांकि इसके बाद प्रियांश आर्य और कप्तान आयुष बडोनी ने 101 रन की शतकीय साझेदारी की. बडोनी 36 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन जबकि तेजस्वी 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. प्रियांश ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया. उन्होंने तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 51 गेंद में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

   इससे पहले, दिन के एक अन्य मुकाबले में मयंक रावत के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरानी दिल्ली-6 को पांच विकेट से हराकर डीपीएल 2024 में दूसरी जीत दर्ज की. पुरानी दिल्ली के 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 57 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन रावत की 27 गेंद में 55 रन की पारी से 16 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया.

   रावत ने इससे पहले गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए दो विकेट चटकाए. पुरानी दिल्ली 6 की यह लगातार दूसरी बार है. मयंक रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ईस्ट दिल्ली की तरह पुरानी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही थी और टीम एक समय 63 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन आठ विकेट पर 142 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

August 21, 2024 August 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: जनजातियों से मुलाकात और योजनाओं का फीडबैक पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: जनजातियों से मुलाकात और योजनाओं का फीडबैक
Next Article छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 अगस्त से भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 अगस्त से भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?