By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार…
देश

उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार…

Last updated: 2024/02/23 at 10:43 AM
Share
4 Min Read
उत्तरप्रदेश समेत इन राज्यों में 100 उम्मीदवार घोषित करने जा रही भाजपा, लिस्ट तैयार; मंजूरी का इंतजार…
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों के लिए भाजपा में मंथन तेज हो गया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी महीने के अंत तक 100 उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। ये उम्मीदवार उन सीटों पर घोषित किए जाएंगे, जिन्हें पार्टी अपने लिए कठिन मानकर चल रही है।

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि जिन 100 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान होगा। उनमें यूपी, बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं।

इन सीटों पर भाजपा को 2019 के आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी चाहती है कि यहां थोड़ा पहले से ही तैयारी कर ली जाए। 

उम्मीदवार समय रहते ही घोषित हो जाएं ताकि वे क्षेत्र में प्रचार शुरू कर सकें। बता दें कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों का दौरा कर चुके हैं।

इसके पीछे भी यही रणनीति थी कि पार्टी जहां कमजोर है, वहां अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया जाए।

पार्टी ने कुल 160 सीटों को चुना है, जिन पर वह खुद को कमजोर मान रही है। पिछले करीब दो सालों से इन सीटों पर जनसंपर्क अभियान चल रहा है। केंद्रीय मंत्रियों या बड़े नेताओं को यहां का प्रभारी बनाया गया है और वे दौरे कर रहे हैं। 

29 फरवरी को होगी भाजपा चुनाव समिति की मीटिंग

भाजपा जो पहली लिस्ट जारी करने वाली है, उनमें कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि लिस्ट तैयार भी हो गई है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी के बाद ही ऐलान होगा।

इसीलिए 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग बुला ली गई है। पहले यह मीटिंग 22 फरवरी को ही होनी थी, लेकिन नेताओं की व्यस्तता के चलते इसे टाल दिया गया था।

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे की मीटिंग भी पहले 29 फरवरी को थी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहने वाले थे। अब इस आयोजन को टाल दिया गया है क्योंकि नड्डा भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रहेंगे। 

अब तक राज्यसभा के मेंबर रहे केंद्रीय मंत्री भी उतरेंगे

बता दें कि पिछले दिनों हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कमजोर सीटों पर पहले ही उम्मीदवार तय कर दिए थे।

इसके अलावा उसने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेताओं को भी विधायकी लड़ा दी थी। अब लोकसभा में भी यही रणनीति रहेगी और कई ऐसे केंद्रीय मंत्री भी चुनावी समर में दिख सकते हैं, जो अब तक राज्यसभा के ही मेंबर रहे हैं।

पंजाब और आंध्र प्रदेश में गठबंधन पर भी मंथन चल रहा है और उसके बाद ही इन राज्यों की सीटों का ऐलान होगा। बिहार को लेकर भी पार्टी में चर्चा चल रही है क्योंकि यहां कई साझीदार हैं और सीट बंटवारे में सबकी दावेदारी से निपटना है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 23, 2024 February 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन के चंगुल में पूरी तरह फंस गया मालदीव, भेज दिया जासूसी जहाज; भारत के लिए भी टेंशन… चीन के चंगुल में पूरी तरह फंस गया मालदीव, भेज दिया जासूसी जहाज; भारत के लिए भी टेंशन…
Next Article बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना बदनाम तालिबान ने खुलेआम उतारा मौत के घाट, फुटबॉल स्टेडियम में हत्या के दोषियों को गोलियों से भूना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?